Responsive Menu
Add more content here...
June 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- उत्तर प्रदेश में सरकार के मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे अफसर

By Nikhil Pal on March 16, 2021
0 508 Views

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर सच को छुपाने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी कोशिशें कर ले परंतु उसे तनिक सफलता मिलने वाली नहीं है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि खुद उसके घर में ही असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। अफसर मंत्रियों की भी नहीं सुनते हैं। मुख्यमंत्री का जीरो टालरेंस सिर्फ एक ढकोसला है।

अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप

अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि जब प्रदेश कार्य समिति के मंच से भारतीय जनता पार्टी नेता आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के दावे कर रहे थे तब पदाधिकारी प्रदेश में बढ़ रहे कुशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करने में लगे थे। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा कहती है कि भाजपा राज में अराजकता,अव्यवस्था व भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता ही अपनी सरकार के कामकाज से पूरी तरह से असंतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री का जीरो टालरेंस सिर्फ एक ढकोसला ही है। आश्चर्य की बात यह है कि जनता के बीच पनपते असंतोष और आक्रोश के बावजूद भाजपा नेता सुधर नहीं रहे हैं। जनता वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा को ‘ठोक दो’ का जवाब ठोक करके देगी।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम के ट्वीट कर कहा कि ‘बैंकों की दो दिन की हड़ताल ऐतिहासिक है, क्योंकि इसने भाजपा सरकार की जनविरोधी साजिशों का भंडाफोड़ कर दिया है। बैंककर्मी निजीकरण के खतरों से वाकिफ हैं, क्योंकि उन्हें अपने साथ बैंकों में जमा जनता के पैसों की चिंता है। जो कल डूबे तो भाजपा कह देगी बैंकों पर हमारा नियंत्रण नहीं है।’

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *