Responsive Menu
Add more content here...
August 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • लड़की के पैर से दबा बंदर का हाथ, बंदरों ने घेर लिया लड़की का घर, पुलिस बुलानी पड़ी

लड़की के पैर से दबा बंदर का हाथ, बंदरों ने घेर लिया लड़की का घर, पुलिस बुलानी पड़ी

By Shakti Prakash Shrivastva on May 22, 2021
0 1097 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। जानवरो में आक्रोश का एक उदाहरण पिछले दिनों गोरखपुर में देखने को मिला। जब महानगर के दिव्यनगर मुहल्ले में बंदरों का झुंड एक मकान की छत पर पहुंच गया। कमरे में बैठी लड़की बचने के लिए दरवाजा बंद किया तो उसके पैर से एक बंदर का हाथ दब गया। इसके बाद पहुंचे बंदरों के झुंड ने कमरा घेर लिया। डायल 112 पर सूचना देने पर पहुंची पीआरवी 0317 के पुलिसकर्मियो ने बंदरो को भगाकर लड़की को बाहर निकाला। तीन घंटे तक वह कमरे में फंसी रही।

आक्रोशित बंदरो ने घंटों मचाया उत्पात

दिव्यनगर मुहल्ला यूको बैंक मैनेजर के परिवार की लड़की प्रियंका गुरुवार की सुबह छह बजे दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में बैठी थी। इसी बीच बंदरों का झुंड आ गया। प्रियंका ने डर कर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।इस दौरान दरवाजे में एक बंदर का हाथ दब गया। जिसके बाद 30 से 35 की संख्या में बंदर आ गए और घर के खिड़की दरवाजे पर उत्पात मचाने लगे। उसे बचाने आस पास के लोग या घर के लोग नही जा पा रहे थे। जिसके बाद कालोनी के दीपक कुमार ने डायल 112 पर फोन किया।

पुलिस की पीआरवी ने बचाया

मौके पर पहुंचे पीआरवी 0317 के कमांडर उपेंद्र मल्ल, मिथिलेश तिवारी व चालक पुरषोत्तम पटेल ने छत पर जा काजर गुलेल व लाठी डंडे से बंदरों को भगाया और दरवाजा खोलकर बंदर का हाथ बाहर निकाला। बंदरों के जाने पर लगभग तीन घंटे बाद प्रियंका कमरे से बाहर निकली।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *