Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना के दौर मे लखनऊ में सेक्स रैकेटों का बोलबाला

कोरोना के दौर मे लखनऊ में सेक्स रैकेटों का बोलबाला

By Shakti Prakash Shrivastva on May 22, 2021
0 1048 Views

लखनऊ,(मुख्य संवाददाता)। लखनऊ मे इन दिनो कोरोना संबंधी खबरों के साथ-साथ सेक्स रैकेटों की गिरफ्तारी संबंधी खबरें भी ख़ासी सुर्खियों में है। कल चिनहट पुलिस द्वारा सेक्स रैकेट पकड़े जाने की खबर अभी बासी नहीं हुई थी कि आज तालकटोरा पुलिस ने एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। चिनहट पुलिस ने जहां सेक्स रैकेट के समबंध में सात लोगो को गिरफ्तार किया वही आज तालकटोरा पुलिस ने तेरह सदस्यों वाले सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।

नहीं लग पा रहा है अंकुश

लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट बनाने के बाद जहां कई चीजों पर नियंत्रण देखा गया वही सेक्स रैकेट सरीखे अपराध पर अपेक्षाकृत लगाम लगते नहीं दिख रहा है। गोमती नगर, हजरतगंज, नाकाहिंडोला, चौक, इंदिरानगर, अमीनाबाद सहित शायद ही कोई इलाका हो जहां से ऐसी खबरें न मिलती हों। कभी गोमतीनगर में स्पा, मसाज पार्लर तो कभी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में इनके अड्डे पकड़े गए। दो दिन में तो शहर के दो इलाकों से सेक्स रैकेट पकड़े जाने की खबरे आयीं। पहली शुक्रवार को चिनहट इलाके से चिनहट पुलिस ने पाँच युवतियों सहित सात लोगो को गिरफ्तार किया था वहीं आज राजाजीपुरम इलाके से तलकटोरा पुलिस ने छः युवतियों व छः युवाओं को एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *