Responsive Menu
Add more content here...
November 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

विश्वास को भी नहीं हो रहा विश्वास कि ..

By Shakti Prakash Shrivastva on June 14, 2025
0 562 Views

                                                                                         शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

गुजरात के अहमदाबाद में बोइंग कंपनी के 787 ड्रीमलाइनर विमान फ्लाइट AI-171 के दुर्घटना का मंजर जिस किसी ने भी चाहे जहां भी देखा सिहर उठा। दिल दहला देने वाले इस हादसे में मरने वालों की संखया यूँ तो 265 है लेकिन विमान के अंदर यात्रियों और विमान स्टाफ लेकर कुल 242 लोग सवार थे। मरने वाले इन सभी में एक शख्स जिंदा भी बच गया। उस शख्स का नाम है विश्वास कुमार रमेश। इस भयानक हादसे में बचे हुए विश्वास को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वो कैसे बच गए। फिलहाल विश्वास का इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अस्पताल के सी-7 वार्ड पहुँच कर विश्वास का हालचाल लिया।

गुरुवार को जहां पूरे देश में विमान हादसे को लेकर शोक की लहर तैर रही थी वहीं अस्पताल में इलाज करा रहे विमान हादसे में बचे इकलौते यात्री विश्वास की तस्वीर राहत पहुंचाने वाली थी। धीरे-धीरे हादसे के सदमे से उबर रहे सीट संख्या 11-ए पर यात्रा कर रहे विश्वास के मुताबिक देखते-देखते समूचा हादसा मेरे आँखों के सामने हुआ। विमान के उड़ान भरते समय की शांति से लेकर एक झटके के साथ हुई भीषण आवाज और पलक झपकते आग के गोले में तब्दील होता विमान, साथ के यात्रियों की विचलित करने वाली तस्वीरें और उनके बीच मुझे मेरे जिंदा होने का एहसास और सीट समेत गिरने और सीट बेल्ट खोल बाहर निकलने का साहस ये सब अब चकित करने वाली लगती है। यकीन ही नहीं होता कि मै विमान में लगी आग की लपटों से झुलसने के दौरान ही मेरे निकट का दरवाजा कैसे टूटा, उसी रास्ते मैंने बाहर निकलने की कोशिश कि क्योंकि वहाँ एक छोटी सी जगह शायद वो मेरे लिए ही ऊपरवाले ने बाहर निकलने के लिए दी थी। बाहर निकला और आग की लपटों के बीच चलता हुआ लपटों से दूर निकल गया, फिर मुझे वहाँ एम्बुलेंस में डाल अस्पताल पहुंचाया गया। अब उस मंजर के बारे में सोचता हूँ तो यकीन ही नहीं होता है कि उसी में मै भी था और जिंदा बच गया हूँ। ऐसा नहीं कि बचने का एहसास सिर्फ विश्वास को ही नहीं हो रहा बल्कि हादसे के बाद ndtv चैनल की मुताबिक मेधानीनगर मौके पर सबसे पहले पहुँचने वाले चश्मदीद धर्मेन्द्र को भी नहीं हो रहा था। उसने जो बयान किया कि आग के गोले के बीच अचानक मेरी नजर एक ऐसी तस्वीर पर पड़ी जिसमें एक आग का गोला गिरा और फिर वो उठ कर जलता हुआ चलने लगा। एक बारगी मुझे लगा कि कोई चिकित्सा दल का सदस्य डाक्टर होगा। लेकिन बाद में यात्री के टिकट से उसके यात्री होने की पुष्टि हुई। क्योंकि उस दृश्य को देख किसी के जिंदा होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन इस घटना ने और विश्वास के बचने ने एक बात फिर साबित कर दी कि जाके राखों साइयाँ मार सके न कोय। विश्वास तो बच गए लेकिन इस यात्रा में उनके साथ जा रहे उनके भाई अजय नहीं बच सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *