Responsive Menu
Add more content here...
November 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

प्रशांत किशोर ने छोड़ी राजनीति !

By Shakti Prakash Shrivastva on February 12, 2025
0 425 Views

                                                                                शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
जनसुराज पार्टी के मुखिया और बिहार में राजनीति की दिशा और दशा बदलने का संकल्प लेने वाले प्रशांत किशोर के बारे में जानकारी मिल रही है कि अब वो दक्षिण भारत के एक राजनीतिक दल के लिए सलाहकार की भूमिका निभाने जा रहे है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या अब प्रशांत किशोर ने राजनीति से वाकई तौबा कर लिया है। अगर ऐसा किया है तो अब उनकी पार्टी जनसुराज का क्या होगा। हालांकि जनसुराज के गठन से पहले पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर देश के राजनीतिक दलों के लिए सलाहकारी का ही काम करते थे। इसलिए सियासी जानकारों का मानना है कि संभव है पीके अब अपने पुराने आजीविका की तरफ रुख कर पहले की ही तरह उसी में रम जाये। शायद यही वजह है कि प्रशांत किशोर, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही दक्षिण भारत की ओर रुख करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सच में ऐसा नहीं है। सच ये है कि प्रशांत किशोर ने अब यह निर्णय लिया है कि अब वो जनसुराज को उसके अंजाम तक पहुंचाने के साथ-साथ अपने पुराने काम राजनीतिक सलाहकारी को फिर से शुरू करने जा रहे हैं।
इसी सिलसिले में वो तमिलनाडु के क्षेत्रीय दल तमिलगा वेट्री कजघम यानि टीवीके पार्टी के मुखिया से मुलाक़ात करने चेन्नई गए थे। टीवीके सुप्रीमो विजय कुमार ने पीके को अपनी पार्टी टीवीके का विशेष सलाहकार बनाया है।
प्रशांत किशोर की ख्याति देशभर में एक कुशल चुनावी रणनीतिकार के रूप में रही है। पिछले दिनों उन्होने बिहार की राजनीति में बदलाव के लिए जनसुराज पार्टी का गठन किया। इस पार्टी के जनसरोकारी एजेंडे के तहत ही समूचे बिहार में पीके ने एक जन स्वराज्य यात्रा निकाली। मतलब कि पीके अब एक नेता भी बन गए। इस तरह चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर अब जीवन में दोहरी भूमिका निभाएंगे। एक तो जनसुराज के नाते नेता वाला और दूसरा राजनीतिक रणनीतिकार वाला। इसी क्रम में सोमवार को चेन्नई में उन्होने तमिलनाडु के मशहूर अभिनेता और टीवीके सुप्रीमो विजय से मुलाकात की और 2026 के विधानसभा चुनाव में टीवीके की जीत के लिए विजय को अपना सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया।
प्रशांत किशोर ने दक्षिण भारतीय प्रदेशों में बतौर राजनीतिक रणनीतिकार पहली बार 2021 में कदम रखा था। तब उन्होने वहाँ के सियासी पार्टी डीएमके के साथ जुड़कर अपना योगदान दिया था। इन्ही की वजह से 2021 के विधानसभा चुनाव में डीएमके ने एम के स्टालिन की अगुवाई में दस सालों के बाद चुनाव जीता था। अब पीके 2026 के चुनाव में उसी डीएमके और बीजेपी के खिलाफ लड़ने वाली पार्टी टीवीके के साथ होंगे। इस बार वो डीएमके को हराने के लिए टीवीके को मशविरा देंगे। अभी फिलहाल पीके इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फोकस कर रहे है। उनकी पार्टी इस बार बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए पटना के मरीन ड्राइव इलाके में एक आश्रम बनाया गया है जहां से जनसुराज की गतिविधियां संचालित की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *