Responsive Menu
Add more content here...
July 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अमरीकी राष्ट्रपति की चर्चा बंगाल में !

By Shakti Prakash Shrivastva on November 8, 2024
0 360 Views

                                                                              शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

डोनाल्ड ट्रम्प एक रिकार्ड कायम करते हुए दुबारा अमेरिका जैसे सर्वाधिक शक्तिशाली और सम्पन्न देश के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। ऐसे में जहां उनकी जीत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है वहीं देश के सर्वाधिक विवादित प्रदेश पश्चिम बंगाल में भी हो रही है। दरअसल पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बाद प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा जैसे मुद्दों पर चर्चा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चर्चा हुई।

तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों से मिलने वाली खबरों पर यकीन करें तो ऐसा माना जा रहा है कि ममता बनर्जी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ही अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसी उम्मीदें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को है। चर्चा तो ऐसे हो रही थी कि अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन बीते सात नवंबर पर ही इस बाबत कुछ घोषणा हो जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि अभिषेक एक दिन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वो तृणमूल कांग्रेस को एक नए युग में ले जाएंगे। वे मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की भावनाओं और विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक भले ही कम उम्र के हों लेकिन जब तक मैं टीएमसी में सक्रिय हूं वे मेरे नेता हैं। अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर लाखों की संख्या में टीएमसी के कार्यकर्ता उनके घर के सामने भी पहुंचे थे.

लोकसभा चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस के युवा और पुराने बुजुर्ग नेताओं के बीच खासी तल्खी देखी गई थी। स्पष्ट तौर पर यह दिख रहा था कि पूरी पार्टी डॉ खेमों में बँट गई थी। उस समय अभिषेक बनर्जी ने राजनीति में नेताओं की उम्र पर चर्चा करते हुए कहा था कि जैसे दूसरी नौकरियों में रिटायरमेंट की उम्र होती है वैसे ही राजनीति में भी होनी चाहिए। इधर उनकी इस टिप्पणी पर ममता बनर्जी के करीबी और पार्टी के पुराने नेता कल्याण बनर्जी ने भी कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बाद कोई नेता है जो मुख्यमंत्री बन सकता है तो वो अभिषेक ही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उम्र को लेकर उन्होंने ट्रंप का उदाहरण देते हुए कहा कि ट्रंप 78 की उम्र में भी चुनाव जीते हैं। पार्टी के ही नेताओं द्वारा की गई ऐसी टिप्पणी ने विपक्षियों खासकर बीजेपी का हौसला बढ़ा दिया है। बीजेपी नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा है कि टीएमसी नेता कुणाल घोष की टिप्पणी ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी में अंदरखाने कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा लगता है कि पार्टी में एक खेमा ऐसा भी है जो पार्टी से ममता बनर्जी का विसर्जन चाहता है।
इस बीच नगरपालिका क्षेत्रों में टीएमसी में बदलाव के बाबत अभिषेक बनर्जी ने पार्टी हाइकमान को एक प्रस्ताव भी दिया है।  प्रस्ताव में अभिषेक ने स्पष्ट शब्दों में यह कहा है कि अगर आप पार्टी में रहना चाहते हैं, तो आपको अपने व्यक्तिगत हितों को पीछे छोड़कर लोगों के हितों के लिए काम करना होगा। जहां तक पार्टी का प्रश्न है पार्टी आपकी राय को महत्व देगी।  तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव श्री बनर्जी ने यह प्रस्ताव तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजी है। अभिषेक ने कोलकाता को छोड़कर राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्रों में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव के लिए बकायदे ममता बनर्जी को लिखित प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला ममता बनर्जी को ही लेना है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि तृणमूल प्रमुख 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में व्यापक बदलाव चाहती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *