Responsive Menu
Add more content here...
August 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार रहे ये बीजेपी के माननीय !

अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार रहे ये बीजेपी के माननीय !

By Shakti Prakash Shrivastva on September 30, 2024
0 471 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी पार्टी संगठन के शीर्ष नेताओं के बीच मतभेद की खबरें सुर्खियों में रही और अब पार्टी के माननीय ही प्रदेश की नौकरशाही का मनोबल तोड़ने का हर संभव प्रयास करते दिख रहे हैं। उसे देख कर एकबारगी ऐसा लगता है कि ये अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार रहे हैं। ऐसे में जबकि बीते लोकसभा चुनाव के नतीजे उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए बहुत उत्साहित करने वाले नहीं रहे है। आपस में मिलबैठ कर आगामी चुनावों में पार्टी कैसे बेहतर प्रदर्शन करे इस बाबत प्रयास होने चाहिए। लेकिन इससे इतर ये माननीय ऐसी हरकते कर इस तरह से अपने ही सरकार को कटघरे में करने का काम कर रहे है। ऐसी गतिविधियों से विपक्ष को मौका मिल रहा है और वो खुलकर अपनी रणनीति में इसका सियासी इस्तेमाल करने का कोई मौका नहीं गंवा रहा है। एकतरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के नौकरशाही को प्रोत्साहित करने में लगे है वही दूसरी ओर उनके पार्टी के माननीय अधिकारियों को जूतों से पीटने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। इससे और कुछ हो या न लेकिन बीजेपी का भविष्य अवश्य अंधकारमय होता दिखने लगा है।

मीडिया में आ रही खबरों पर अगर यकीन करें तो मिर्जापुर में बीते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वहाँ के विधायक रत्नाकर मिश्र ने एस ड़ी एम से कहा कि कार्रवाई नहीं तो उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। इतना ही नहीं बरेली के बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल ने अगस्त माह में तिरंगा यात्रा के दौरान दरोगा से कहा कि हट पीछे, अपनी नजरे नीची कर। जबकि दरोगा ने सिर्फ उन्हे तिरंगा नीचे आने पर उन्हे बताया था। अगस्त माह में ही खुर्जा से बीजेपी विधायक मीनाक्षी सिंह ने आवासीय परिसर में मंदिर का चबूतरा गिराने पहुंचे अधिकारियों को जूते से मारने की धमकी दी थी। जुलाई महीने में कानपुर के बीजेपी विधायक सुरेन्द्र नैथानी अवैध बस्ती गिराने गए इंजीनियरों और अधिकारियों से कहा कि अगर बुलडोजर चला तो तुम्हें और बुलडोजर दोनों को ही नहर में घुसेड़ दूंगा। अपने विवादित् बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर बीते दिनों एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने मुरादाबाद के कुंदरकी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों को जूतों से पिटवाने की धमकी दे डाली। संगीत सोम का ए आर को धमकाते हुए एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसमें एआर को आफिस से उठवाने की धमकी दी थी। उन्होंने अधिकारी से कहा था कि मै जो कहना चाहता हूँ उसे ध्यान से सुन लीजिए दिमाग ठीक कर दूंगा मिस्टर एआर। ये ध्यान रखना, मुझे तीसरी आँख न खोलना पड़े।

इस तरह से लगता है कि बीजेपी के ये माननीय प्रदेश में दो बार सरकार लगातार रहने से भ्रम की स्थिति में आ गए है। उन्हे अपने सरकार के भविष्य को लेकर कोई चिंता नहीं है बल्कि उन्हे ऐसा बने का विश्वास है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *