Responsive Menu
Add more content here...
November 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

नवरात्रि में संजय का अनूठा जागरण !

By Shakti Prakash Shrivastva on October 11, 2023
0 561 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                            देश में पाँच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की दुदुंभी बज चुकी है। इसके बाद ही लोकसभा चुनाव का भी सियासी माहौल बनने लगेगा। लेकिन अधिकांश राजनीतिक दल अभी से कुछ ऐसा माहौल बनाने में लग गए हैं जिससे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ सियासी फायदा पाया जा सके। ऐसा ही प्रयास निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल यानि निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ संजय निषाद की तरफ से भी किया जा रहा है। डॉ संजय प्रदेश में मत्स्य विभाग के काबीना मंत्री है। बिहार में सरकार द्वारा कराए गए जातीय जनगणना के बाद से देश में इस बाबत गरमाए माहौल के बीच डॉ संजय भी प्रदेश में जातीय जनगणना कराने की मांग कर चुके हैं। ऐसे माहौल में डॉ संजय मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के मुद्दे को लेकर एक नया अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने इस महीने शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि के  शुभ दिन का चयन किया है। नवरात्रि के पहले दिन यानि 15 अक्टूबर से वह मछुआरा समुदाय जागरण अभियान पर निकलेंगे। पहली दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान को एक प्रशिक्षण अभियान के तरह से ट्रीट करने वाले डॉ संजय इस दौरान मछुआरा समुदाय को अनूसूचित जाति की सूची से बाहर करने के लिए जिम्मेदार सियासी दलों के बारे में भी जानकारी देकर एनडीए गठबंधन के पक्ष में बिरादरी को लामबंद करने का प्रयास करेंगे।

सियासी जानकारों का इस बाबत स्पष्ट मानना है कि वह इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी हाईकमान पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। चूंकि डॉ संजय, हाल के कुछ दिनों से लगातार चुनाव अपने सिंबल पर लड़ने की बात मीडिया मंचों पर उठा रहे हैं। इस तरह वो बीजेपी हाइकमान को यह संदेश देना चाह रहे हैं कि उन्हे लोकसभा चुनाव में जो भी टिकट दिया जाए वो उनके सिंबल पर चुनाव लड़ने का अधिकार दे। अपनी इस मंशा को धार देने के लिए ही लगातार वह मछुवारा समाज को लामबंद करने के लिए बिरादरी को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा उठा रहे हैं। ऐसा कर वह बीजेपी को बताना चाहते है कि वो ही अपनी बिरादरी के सर्वमान्य नेता है। इलाके में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देकर चुनाव में बीजेपी उसका लाभ उठा सकती है।

संगठन को मजबूती देने के नाम पर डॉ संजय बिरादरी को यह समझाने में जुटे हैं कि उनके हितों की लड़ाई वही लड़ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने 15 अक्तूबर से बिरादरी को इस बाबत जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए प्रदेश के हर मंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत पार्टी स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक आयोजन में पार्टी सुप्रीमो डॉ संजय स्वयं मौजूद रहेंगे।  इस मण्डल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑनलाइन सदस्य बनाने के साथ उनसे निषाद पार्टी को ही वोट देने का संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक पार्टी के सदस्य मतदाता को यह बताने का प्रयास होगा कि मछुआरा समाज को एससी श्रेणी में अब तक आरक्षण नहीं दिए जाने का आखिर कौन जिम्मेदार है। इसके साथ उनकी इस बात की भी काउंसिलिंग की जाएगी कि अपने दल और समाज के उत्थान के लिए भविष्य में किस दल के साथ रहना हितकारी होगा। पंद्रह अक्टूबर से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री के गृह मण्डल गोरखपुर से शुरू किया जा रहा है। पूरे डेढ़ महीने के इस कार्यक्रम अवधि में अठारह मंडलों के लिए नौ दिन कार्यक्रम के लिए निर्धारित किए गए हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *