Responsive Menu
Add more content here...
November 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

नहीं बचेगी अतीक की ‘खास’ जैनब!

By Shakti Prakash Shrivastva on August 4, 2023
0 629 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                उत्तर प्रदेश में 2017 से काबिज बीजेपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही भ्रष्टाचार, अपराध और अपराधियों पर जीरो टालरेंस की नीति लागू करने का संकल्प लिया था। पहला कार्यकाल पूरा करने के बाद दुबारा प्रदेश की सत्ता में काबिज हो योगी आदित्यनाथ ने सियासी दिग्गजों को यह संदेश दिया कि प्रदेश की अवाम को मेरे पर भरोसा है। लेकिन यह भरोसा या संकल्प उस समय एकबारगी धूमिल होते दिखने लगा जब प्रयागराज में 24 फरवरी को पूर्व विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े घर के नजदीक दुस्साहसिक बदमाशों ने गोलियां और बमों की बौछार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में उमेश पाल के अलावा उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हुई थी। ऐसे लगा जैसे सरकार और सरकार के मुखिया के संकल्प का उन बदमाशों पर कोई भय ही नही था। लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तब पता चला कि इस हत्याकांड को अंजाम प्रयागराज से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे इलाके के कुख्यात माफिया बंधुओं अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद के इशारे और योजना की मुताबिक हुआ था। फिर क्या था पुलिस ने ताबड़तोड़ कोर्ट में पैरवी कर न केवल इनसे जुड़े कुछ एक मामले में अतीक -अशरफ को सजा दिलाई बल्कि उनसे जुड़े अपराधियों और उनके परिवारों पर भी बखूबी सख्ती का इजहार किया। उमेशपाल शूट आउट की सीसीटीवी फुटेज में सामने आए नामों में परिवार के अलावा भी कुछ लोगों के नाम आए जिन पर खास इनाम भी घोषित किया गया। इसमें अतीक अहमद के बेटे असद अहमद समेत कुछ को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया तो कुछ को गिरफ्तार किया। लेकिन अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन समेत गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान, अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी अभी भी वारदात के लगभग पाँच महीने बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इनमें जैनब और नूरी को छोड़ शाइस्ता पर पचास हजार का इनाम है। जबकि अन्य की इनामिया राशि इससे भी ज्यादा हैं।

लेकिन पुलिस सूत्रों पर यकीन करें तो अब पुलिस ने जांच की दिशा और रफ्तार दोनों बढ़ाते हुए जल्द से जल्द इनकी गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने के मूड में हैं। इस क्रम में पुलिस का फोकस अशरफ की पत्नी जैनब पर अधिक हो रहा है। क्योंकि पुलिस को जानकारी मिली है कि जैनब इन फरार लोगों के आर्थिक सहयोग का इंतजाम कर रही है। पुलिस जैनब के ऊपर ईनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। इस तरह माफिया अतीक के कुनबे में शाइस्ता के बाद अब जैनब पर इनाम घोषित करने की कवायद शुरू हो गई है। जैनब पर यह भी आरोप लग रहा है कि वो फ़रारी में भी मौके को देखते हुए जेठ व पति द्वारा बदमाशी और दबंगाई से हासिल की गई संपत्ति को बेच कर धन का इंतजाम करने का काम कर रही है। कोर्ट कचहरी में हो रहे खर्चे को भी जैनब ही इंतजाम कर रही है। ऐसे में जल्द ही जल्द पुलिस इन पर इनाम घोषित कर इसकी गिरफ़्तारी कर इस घटनाक्रम का पटाक्षेप करना चाहती है। पिछले कुछ समय में पुलिस का पूरा ध्यान शाइस्ता व अन्य शूटरों गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान पर होने का फायदा उठाकर ही जैनब इन दिनों रुपयों का इंतजाम करने में लगी हुई थी। इसी के तहत उसने तीन बेनामी संपत्तियों को बेचने का प्लान बनाया था। सूत्रों की मुताबिक जैनब के इस कृत्य में अतीक और अशरफ अहमद के कुछ चुनिंदा खास गुर्गे भी शामिल हैं। यह गुर्गे कुछ कामों में जैनब के भाई सद्दाम के संपर्क में भी है। जैनब अभी हाल ही में लखनऊ में अतीक समूह द्वारा अर्जित सभी बेनामी संपत्तियों को बेचने और उससे अर्जित धन का कुनबे के शेष सदस्यों के मामलों की पैरवी करने आदि में लगी हुई थी। पुलिस को इस योजना की जानकारी हो गई। इस मामले में लखनऊ के जिस होटल में माफिया भाइयों की बेनामी संपत्ति की डील होनी थी, उसके एक कमरे का किराया ही छह हजार रुपये प्रतिदिन है। माना जा रहा है कि अतीक के एक बेहद करीबी गुर्गे ने ही यह सारा इंतजाम किया था। अब पुलिस इस गुर्गे सहित जैनब पर फोकस रखते हुए अपनी कार्रवाई तेज कर रही है। इसलिए अब आने वाले दिन जैनब के लिए मुश्किल भरे है। जल्द ही वो पुलिस गिरफ्त में दिख सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *