Responsive Menu
Add more content here...
November 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

फिर बढ़ीं माफिया मुख्तार के बेटे की मुश्किलें

By Shakti Prakash Shrivastva on May 26, 2023
0 559 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                 माफिया मुख्तार अंसारी कुनबे की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब मुख्तार अंसारी का बेटा और मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का विधायक अब्बास अंसारी एक नयी मुश्किल के चपेटे में आ गया हैं। एसटीएफ की जांच में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें अब्बास द्वारा शूटिंग से रिश्ता तोड़ने के बाद भी विदेश से असलहा खरीदने के प्रमाण मिले हैं। रिपोर्ट की मुताबिक अब्बास अंसारी ने वर्ष 2015 के बाद किसी भी निशानेबाजी की प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है। इसके बावजूद उसने 2016 से 2020 के बीच स्लोवानिया से असलहे खरीदे हैं। इन असलहों में बेहद खतरनाक किस्म की मैग्नम राइफल जैसे असलाहे भी थी। इतना ही नहीं अब्बास पर अवैध तरीके से असलहे खरीदने का मुकदमा दर्ज होने और सातों असलहे जमा कराए जाने के बाद भी स्लोवानिया से ग्लॉक पिस्टल मँगवाने के भी आरोप हैं।

इस प्रकरण की जांच कर रही एसटीएफ ने अब्बास के खिलाफ दाखिल अनुपूरक आरोप पत्र में कई अहम सुबूतों और घटनाक्रम का जिक्र भी किया है। दरअसल अब्बास अंसारी ने अपने शस्त्र लाइसेंस पर गैरकानूनी तरीके से ग्लाक पिस्टल के रूप में आठवां असलहा दर्ज कराया था। आश्चर्य है कि दिल्ली पुलिस ने उसके लाइसेंस पर इसे दर्ज भी कर लिया। इस प्रकरण में संबन्धित दिल्ली पुलिस का वो अधिकारी भी एसटीएफ की जांच के दायरे में आ गया है। एसटीएफ ने अब्बास पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसके सभी आठों असलहे और 4531 कारतूस जमा कराए थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उसके शस्त्र लाइसेंस को भी रद्द कर दिया था। जांच में यह भी मामला सामने आया कि अब्बास ने स्लोवानिया से जो ग्लॉक पिस्टल खरीदी वो पिस्टल वो इवेंट में ही नही है। यूपी राइफल एसोसिएशन के मुताबिक अब्बास ने राइफल समेत जिन असलहों को खरीदा वे शूटिंग में इस्तेमाल ही नहीं होते हैं। ये भी जानकारी मिली है कि वह यूपी का शूटर होने के बावजूद पंजाब की तरफ से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था।

इतना ही नहीं अब्बास स्लोवानिया से जो असलहे खरीद कर लाया था उनकी असलहों की कीमत वहाँ बेहद कम थी। वह स्लोवानिया से 36 हजार रुपये में 30.06 बोर की राइफल लाया जिसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर 24 हजार रुपये कस्टम ड्यूटी दी। जबकि यहां इस राइफल की कीमत करीब 80 लाख रुपये है। इसके बाद दोबारा स्लोवानिया जाकर ग्लॉक पिस्टल, तीन बैरल और 1200 कारतूस खरीदे और दिल्ली एयरपोर्ट पर 24 हजार ड्यूटी देकर कस्टम क्लीयरेंस हासिल कर ली। यहां इस पिस्टल की कीमत 15 से 20 लाख रुपये है। सस्ते में खरीद कर लाई गई इन असलहों को अब्बास ने बाद में अच्छी कीमतों पर बेच दिया। उसने जो असलहे खरीदे उनमें दो डीबीबीएल गन बरेटा मेड इन इटली, .357 बोर मैगनम रिवाल्वर, शॉर्ट गन, .300 बोर मैगनम राइफल, 30.06 बोर ब्लाजर स्पोर्ट्स राइफल, .357 बोर ग्लॉक पिस्टल (मेड इन आस्टि्या), 30.06 बोर ब्लाजर राइफल (मेड इन जर्मनी) प्रमुख हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *