Responsive Menu
Add more content here...
August 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अकाल मृत्यु को टालना और लोकमंगल की कामना के साथ रुद्र महायज्ञ सम्पन्न

By Shakti Prakash Shrivastva on February 15, 2023
0 527 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है लेकिन मनुष्य जीवन के इस सतत सच्चाई को जानते हुए भी हर क्षण यह संभव प्रयास करता है की उसे क्षमता भर क्षण भर ही सही टाल दे। इसके लिए सनातनी हिन्दू पूजा-पाठ का सहारा लेते हैं। इसी क्रम में खानिमपुर इलाके के टेनुवा टोलप्लाजा के निकट स्थित शिवमंदिर परिसर में लोकमंगल की कामना के साथ विराट रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के पहले दिन 5 फरवरी को यज्ञ स्थल से जिस भव्य स्वरूप में विशाल शोभायात्रा निकली उसे देखने वाले हर शख्स ने हिन्दू जनमानस के संकल्प और आस्था की सराहना की। लगभग 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर राप्ती नदी से कलश में जल ले जिस श्रदधा और भक्ति भाव से महिलायें वापस यज्ञस्थल पहुंची उसका वर्णन अकल्पनीय है। यात्रा की भव्यता की गाथा उसमें चल रही महिलाएं, पुरुष, घोड़े, रथ, बैंड सहित बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहनों का काफिला बताने के लिए काफी था। 5 तारीख से शुरू होकर यज्ञ आयोजन 13 फरवरी तक कुल नौ दिन चला। प्रत्येक दिन सुबह यज्ञशाला में सैकड़ों यजमान यज्ञ में अपने संकल्प के साथ रुद्र को आहुति देते थे। हर दिन हजारों श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बने भव्य पंडाल में अयोध्या से आई प्रकांड ब्राह्मणी बिन्दु और पिपराइच के कृष्ण मुरारीजी द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म का मर्म प्रवचन के माध्यम से बताया गया। आयोजन स्थल पर पूरे नौ दिन गोरखपुर के प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सालय श्रीराम जानकी नेत्रालय की तरफ से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हजारो श्रद्धालुओं ने अपने आँखों की निःशुल्क जांच कराई। पूरे आयोजन की सफलता के लिए अयोध्या स्थित राम मड़ैया के महंत स्वामी श्याम सुंदर दास की देख-रेख में दर्जनों ब्राह्मणों की टीम लगी थी। पूजा-पद्धति के साथ-साथ ये ब्राह्मण श्रद्धालुओं के लिए बिना लहसुन-प्याज के स्वादिष्ट भंडारा की भी व्यवस्था करते थे। प्रत्येक रात्रि को अयोध्या की रामलीला पार्टी द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला आयोजन के शुरुआत में इलाकाई श्रद्धालु अतिथियों का भी आवागमन हुआ। एक दिन मगहर स्थित संत कबीर के नाम पर बने दुनिया के इकलौते गुरुद्वारे की एडमिनिस्ट्रेटर बीबी परमजीत कौर राना, एक दिन पूर्वाञ्चल के प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ दंपति डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव और डॉ पंखुरी जौहरी, एक दिन पूर्वाञ्चल के इकलौते प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल विकास भारती के प्रिंसिपल डॉ ए के पाण्डेय, उनकी धर्मपत्नी वंदना पाण्डेय, अनंत पाण्डेय और पूजा मिश्रा, एक दिन सहजनवा के बीजेपी विधायक प्रदीप शुक्ल और ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव आए। इन विशिष्ट श्रद्धालुओं का आयोजन समिति ने दुशाला और आतिथ्य बैज लगाकर स्वागत सम्मान किया। इन कार्यक्रमों का सफल संचालन अवधेश कुमार मिश्रा ने किया। अंतिम दिन विराट यज्ञ सहित विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन की सफलता के सूत्रधार और यज्ञ समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘पत्रकार’ ने अपने लगन और संकल्प के चलते इस आयोजन को धर्मोत्सव का रूप दे दिया। इसमें उनको कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया ठाकुर प्रसाद शर्मा, रामसेवक रामायणी, धीरेन्द्र सिंह बबलू, अवधेश कुमार मिश्र, शिवेंद्र सिंह, नन्हें सिंह, रणविजय सिंह ‘पत्रकार’, सूर्य प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह भोलू, विजयेन्द्र सिंह, कन्हैया प्रसाद शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, रघुनाथ गुप्ता, शैलेश सिंह, डॉ नवीन सिंह, विनय सिंह ‘बब्बू’ सहित इलाकाई ग्रामवासियों ने। यज्ञ तो सम्पन्न हो गया लेकिन आयोजन की भव्यता इलाकाइयों में चर्चा का विषय है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *