Responsive Menu
Add more content here...
November 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • होम
  • ऐसी पत्नी जिसके लिए पति से अधिक महत्व है मेकअप के सामान का

ऐसी पत्नी जिसके लिए पति से अधिक महत्व है मेकअप के सामान का

By Shakti Prakash Shrivastva on December 24, 2022
0 596 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन पर क्लिक करें।

महिलाओं में एक ऐसी महिला भी है जिसके लिए उसके पति से ज्यादा अहम है उसके मेकअप का सामान। ऐसी महिला के बारे में क्या कहेंगे जो मेकअप का सामान खरीदने के लिए पैसे न देने पर अपने ही पति से तलाक लेने तक का फैसला ले सकती है। ऐसी एक महिला है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की रहने वाली है।

जी हाँ। इस तरह का एक मामला अलीगढ़ परिवार न्यायालय के सामने आया है। न्यायालय से तलाक की गुहार लगाने वाली महिला अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली है। न्यायालय को दिए गये प्रार्थना पत्र में महिला ने अपने पति पर मेकअप का सामान खरीदने के लिए पैसे न देने का आरोप लगाया है। इसी आधार पर महिला ने पति से तलाक लेने की गुहार लगाई है। इस मामले में न्यायालय काउंसलर द्वारा पति-पत्नी को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन दोनों ही अलग होने की जिद पर अड़े हुए हैं।

अलीगढ़ के परिवार न्यायालय एडीजे प्रथम की अदालत में दायर इस मामले के अनुसार महिला की शादी 2015 में हुई थी। महिला का पति एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों की कोई संतान नहीं है। महिला ने अपने पति पर घर के जरूरी खर्चों के साथ मेकअप के सामान के लिए पैसे मांगने पर न दिए जाने का, साथ-साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। इस बात दोनों के बीच इतनी दूरियाँ हो गईं है कि अब वो तलाक लेना चाहते हैं। कोर्ट काउंसलर योगेश सारस्वत की मुताबिक इस मामले में कोर्ट में अर्जी दायर हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए काउंसलिंग के दौरान समझाने और साथ रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन दोनों ही अलग रहने की अपनी जिद पर कायम है। पिछले दो वर्षों से दोनों अलग-अलग रह भी रहे हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए जनवरी में तारीख दी गई है। महिला ही नहीं इस मामले में पति का पक्ष भी बहुत सकारात्मक नहीं है। हालांकि न्यायालय के काउन्सलर का अभी भी प्रयास है कि दोनों में सहमति बन जाए। इसके लिए बाकायदा दम्पत्ति को समझाने का प्रयास जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *