Responsive Menu
Add more content here...
November 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • जनता दर्शन में CM : फरियादियों के हर कारण का निवारण किये जाने का दिया आश्वासन

जनता दर्शन में CM : फरियादियों के हर कारण का निवारण किये जाने का दिया आश्वासन

By Shakti Prakash Shrivastva on November 15, 2022
0 530 Views

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से आए पीड़ितों के बीच पहुँच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हे उनके हर कारण का निवारण किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा। क्योंकि यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।  सभी की हर संभव मदद की जाएगी। जहां तक इलाज का प्रश्न है तो इलाज में धन की कमी नही होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन मंदिर परिसर में महंत दिग्विजेनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग चार सौ की संख्या में मौजूद फरियादियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर हर बार की तरह न केवल उनकी समस्याएं पूछीं बल्कि उनके निदान के लिए मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। एक-एक फरियादियों से मिलते हुए उन्होंने इस बात का एहसास कराया कि उनकी समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। फरियादियों से प्रार्थना पत्र ले उन्हे चिंता मुक्त रहने को भी कहा। इस बीच एक महिला से आयुष्मान कार्ड के बाबत पूछते हुए अधिकारियों से इलाज के मामले में प्रभावी और जल्द कार्रवाई किये जाने को कहा। अधिकारियों से निर्धारित फार्मेट पर औपचारिकताएं कर इलाज संबंधी इस्टिमेट अविलंब भेजने को कहा। जिससे कि शासन स्तर से शीघ्रातिशीघ्र धन अवमुक्त किया जा सके। सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने का निर्देश भी दिया। कई जिलों से पहुंचे फरियादियों की अधिकांश समस्याएं पुलिस और राजस्व से जुड़े हुए थे। लिहाजा अधिकारियों को ऐसे मामले प्राथमिकता पर हल करने को कहा। इस दौरान महिला फरियादियों के साथ आए उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार कर आशीर्वाद दिया। साथ ही उनकी माताओं से बच्चों को स्कूल जरूर भेजने को कहा। इस मौके पर जिले के कमिश्नर, डीएम, एसएसपी समेत सभी अलाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *