Responsive Menu
Add more content here...
November 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

30 तक वापसी के मूड में मानसून : पूर्वाञ्चल के जिलों में येलो अलर्ट

By Shakti Prakash Shrivastva on September 28, 2022
0 647 Views

https://spotifyanchor-web.app.link/e/ZRqDh6xPGtb

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन  पर क्लिक करें।

अपने प्रभाव अवधि के उत्तरार्ध में अच्छी बारिश का प्रदेशवासियों को एहसास कराने वाला मानसून अब अपने वापसी के मूड में हैं। मौसम विज्ञानियों की मुताबिक कई राज्यों में मानसून की वापसी के लिए निर्धारित 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में बारिश होगी। इसके लिए बाकायदा विभाग ने इस इलाके के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

विभाग की मुताबिक उत्तर प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक मानसून की एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी टफ लाइन की वजह से मानसून के वापसी के दिनों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों ने इसी आधार पर ट्रफ लाइन के लिए डेडलाइन 30 सितंबर मुकर्रर की है। इसके बाद मानसून की बारिश फिलहाल होने की उम्मीद नहीं है। इस समय प्रदेश के पश्चिमी इलाके में बनने वाली ट्रफ लाइन काफी कमजोर हो चुकी है। लिहाजा इन जिलों में बारिश होने की संभावना ना के बराबर है।

मौसम विज्ञानी और आंचलिक विज्ञान केंद्र, लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता की मुताबिक बुधवार से लेकर 30 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के जिन जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पूर्वांचल की गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गाजीपुर के आसपास के जिले मुख्य हैं। इन जिलों में गरज चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

श्री गुप्ता का मानना है कि उत्तर प्रदेश में हो रही मानसून बारिश का असर सितंबर माह में ज्यादा अच्छा देखने को मिला है। पूरे सितंबर में करीब 20% बारिश अब तक के मानसून के सीजन में रिकवर की है। सितंबर के पहले सप्ताह में 48% कम बारिश उत्तर प्रदेश में होने का अनुमान था। वह अब 28% तक पहुंच गया है। मानसून शुरू होने से अब तक पूरे प्रदेश भर में 535 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो कि औसत अनुमान से 28% ही कम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *