Responsive Menu
Add more content here...
November 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बिहार : प्रशांत किशोर के लिए ऊपर भगवान और नीचे नीतीश कुमार!

By Shakti Prakash Shrivastva on September 8, 2022
0 604 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

सिर्फ राजनीति का क्षेत्र ही ऐसा क्षेत्र है जहां यह तय नही होता है कि कौन, कब तक किसका होके रहेगा। आज का मित्र कल का शत्रु भी हो सकता है। बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के कभी मित्र और उनकी पार्टी जेडीयू (Janta Dal United) के पदाधिकारी रहे प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) को ही देखिए। आज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विरोध में हैं और उनकी सरकार के विरोध में जन सुराज यात्रा लेकर बिहार भ्रमण कर रहे हैं। चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बनने की प्रक्रिया में बिहार नाप रहे श्री किशोर (Prashant Kishore) का मानना है कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की महागठबंधन सरकार एक साल में दस लाख नौकरी दे देती है तो वो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अपना नेता मान लेंगे और उनकी पार्टी का झंडा लेकर घूमने लगेंगे। प्रशांत (Prashant Kishore) ने कहा कि अगर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 10 लाख नौकरी दे देते हैं तो वो 2015 की तरह फिर उनके लिए काम करने लगेंगे, उनको सर्वज्ञानी मान लेंगे और मान लेंगे कि ऊपर भगवान हैं और नीचे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही हैं। भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की उस टिप्पणी का जवाब दे रहे थे जिसमें नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा था कि प्रशांत किशोर को एबीसी नहीं पता है कि बिहार (Bihar) में क्या-क्या काम हुआ है। नीतीश (Nitish Kumar) ने प्रशांत की मंशा पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा था कि क्या पता बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहते हों। प्रशांत (Prashant Kishore) ने नीतीश की टिप्पणी पर कहा- ठीक है भाई हमें एबीसी का ज्ञान नहीं है, आपको तो ए से लेकर जेड तक का ज्ञान है। आप ही बता दीजिए कि क्या-क्या काम हुआ है। प्रशांत (Prashant Kishore) ने आगे कहा कि अगर नीतीश एक साल में 10 लाख लोगों को नौकरी देकर दिखा देते हैं तो वो उनको नेता मानकर उनकी पार्टी का झंडा लेकर घूमने लगेंगे। प्रशांत (Prashant Kishore) ने कहा कि एक साल का एक महीना निकल भी चुका है और 11 महीना बचा है। 12 महीना होने दीजिए जिसके बाद वो पूछेंगे कि किसको ABC का ज्ञान है और किसको XYZ का। जबसे बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है। उप मुख्यमंत्री (Dy CM) तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) के उस वायदे पर चर्चा शुरू हो गयी है जिसे उन्होंने 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान दिया था। तेजस्वी ने वादा किया था कि आरजेडी की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी का फैसला होगा। महागठबंधन सरकार बनने के बाद उन्होंने कहा कि ये गठबंधन सरकार है, आरजेडी (Rashtriya Janata Dal) की नहीं। फिर नीतीश कुमार (Nitish Kumar)ने तेजस्वी (Tejaswi Yadav) की पीठ पर हाथ रखा और कहा कि हम तो चाहते हैं कि दस नहीं बीस लाख लोगों को रोजगार मिले।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *