Responsive Menu
Add more content here...
October 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

UP में नया सुरक्षा बल : CISF की तरह बनी UPSSF, पहली तैनाती लोकभवन में

By Shakti Prakash Shrivastva on September 1, 2022
0 622 Views

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब बड़े औद्योगिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था नवगठित सुरक्षा बल UPSSF (उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के हवाले होगी।

गिरफ्तारी का भी होगा अधिकार

प्रदेश सरकार ने इस फोर्स का गठन CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) की तर्ज पर किया है। एमपी-5 गन जैसी अत्याधुनिक हथियारों से लैस इस सुरक्षा बल को गिरफ्तारी का भी अधिकार दिया गया है।

पाँच जिलों में होगी तैनाती

प्रदेश में दूसरी बार सत्ता में आते ही बीजेपी सरकार ने एक विशेष सुरक्षा दल के गठन की आवश्यकता जताते हुई गठन का आदेश दिया था। लोकभवन, विधान सभा सचिवालय भवन, एयरपोर्ट, न्यायालयों, मेट्रो व बडे़ व्यावसायिक-औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे महत्वपूर्ण स्थानो की सुरक्षा के लिए सरकार ने इस बल का गठन किया। प्रदेश में लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर और सहारनपुर सहित कुल पाँच जिलों में इसकी यूनिट तैनात है। एक और यूनिट अयोध्या के लिए भी प्रस्तावित की गयी है। पहली यूनिट को लखनऊ स्थित लोकभवन सरीखे महत्वपूर्ण भवन की सुरक्षा में लगाया गया है।

ads

जवानों को कमांडों ट्रेनिंग

प्रदेश पुलिस के चुनिन्दा पुलिस अधिकारियों की देखरेख में गठित इस विशेष दल में यूपी पुलिस, आर्म्स फोर्स व पीएसी के चिह्नित जवानों को शामिल किया गया है। इन जवानों को सीतापुर में 90 दिन तक कमांडों की तरह ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया है।

महत्वपूर्ण भवनों में होगी तैनाती

पीएसी के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. के॰एस॰ प्रताप कुमार के दिशा-निर्देश पर संचालित हो रहे इस फोर्स को तैनाती के पहले चरण में लोकभवन के गेट नंबर 3, 7 और 9 की सुरक्षा सौंपी गई है। हर गेट पर 1 हेड कान्सटेबुल और 4 सिपाही को तैनात किया गया है। अगले चरण में प्रदेश के न्यायालयों व अन्य सरकारी भवनों की सुरक्षा भी इन्हें सौंपी जाएगी। इस फोर्स के एक यूनिट में 75 टीमें बनाई गईं है।

अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों से होंगे लैस

प्रत्येक टीम में 24 जवानों को रखा गया है। इन जवानों को एमपी-5 गन (एके-47 का अपडेट वर्जन) दिया गया है। विपरित्त परिस्थितियों में भी अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों (VVIP) की सुरक्षा बेहतर तरीके से हो इसके लिए इन्हें स्कैनर व अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इन जवानो को सुरक्षा संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ मानवीय व्यवहारों का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *