Responsive Menu
Add more content here...
March 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

एनटीपीसी ने 277 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगा रौशन किया संतकबीर नगर का इलाका

By Shakti Prakash Shrivastva on July 30, 2022
0 600 Views

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज / संतकबीर नगर

नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) उत्तरी क्षेत्र-मुख्यालय, लखनऊ द्वारा संतकबीर नगर संसदीय क्षेत्र में 277 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। सड़कों को सौर ऊर्जा से रौशन करने का यह पुनीत कार्य एनटीपीसी ने अपने कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिल्टी निर्वहन के क्रम में किया है। इसके तहत एनटीपीसी पूरे देश में अपनी नैगमिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहती है। क्षेत्र में इसका शुभारंभ शनिवार को जिला मुख्यालय के विकास भवन सभागार में क्षेत्रीय सांसद इं0 प्रवीण कुमार निषाद के प्रतिनिधि जय प्रकाश निषाद द्वारा किया गया। इस क्रम में ग्राम औरही में सांसद प्रतिनिधि और निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डा0 रामनरेश निषाद की उपस्थिति में स्ट्रीट लाइट के शिलापट का भी लोकार्पण किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से पूरे देश में 25 से 30 जुलाई 2022 तक “उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य-पावर / 2047” का आयोजन किया जा रहा है। देशभर के सभी जिलों में इसे बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा आजादी से अब तक ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास एवं भविष्य में प्राप्त होने वाली विकास की संभावनाओं का प्रदर्शन किया जाना है। इस मौके पर उपस्थित जन को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि आज हम अपनी आजादी के 75वे वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। यह अवसर हमें अपने अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत सहित अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने का है। आजादी का यह उत्सव देश के प्रत्येक नागारिक को समर्पित है जिनके सहयोग से देश ने आजादी के बाद इतनी प्रगति की है। आज समूचा देश प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में लगा हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव के पवित्र अवसर पर देश और विशेषतः उत्तर प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को साझा करने के लिए उज्जवल भारत भविष्य पावर/2047 का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह सच्चाई है कि पिछले 8 वर्षों में बिजली के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश ने बहुत सी महत्वपूर्ण उपलब्धिया हासिल की है। निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव दिवाकर निषाद ने अपने सम्बोधन में एनटीपीसी की सीएसआर योजना की सराहना करते हुए संत कबीर नगर संसदीय क्षेत्र में 277 की संख्या में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए उन्हे धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद प्रतिनिधि सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी की तरफ से स्वागत उद्बोधन उत्तरी क्षेत्र-मुख्यालय, लखनऊ के प्रबन्धक (परियोजना मॉनिटरिंग) दीपक कुमार श्रीवास्तव ने किया। श्री श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उत्तरी क्षेत्र-मुख्यालय, लखनऊ के उपप्रबन्धक एल एम पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अरविन्द्र, धर्मेन्द्र, राजेन्द्र, रामसजन निषाद, धर्मात्मा निषाद, लालजी निषाद, बेलावती निषाद, लाखमती, सरिता निषाद ,मीना निषाद, एनटीपीसी के अधिकारी सहित गाँव के सम्मानित लाभार्थीगण तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *