Responsive Menu
Add more content here...
July 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • मेरठ में खुले हैं सभी स्कूल : 22 अक्टूबर को प्रशासन के स्कूल बंदी का फर्जी आदेश वायरल

मेरठ में खुले हैं सभी स्कूल : 22 अक्टूबर को प्रशासन के स्कूल बंदी का फर्जी आदेश वायरल

By Shakti Prakash Shrivastva on October 21, 2021
0 673 Views

मेरठ, (संवाददाता)। मेरठ में जिला प्रशासन की तरफ से 22 अक्टूबर को स्कूलो की बंदी के बाबत कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ है। जबकि सोशल मीडिया पर स्कूलों में अवकाश होने संबंधी आदेश का फर्जी पत्र सुर्खियां जुटा रहा है। जिला प्रशासन ने इस संदर्भ में खराब मौसम की वजह से स्कूलों में 22 अक्टूबर को आकस्मिक अवकाश संबंधी किसी भी पत्र के जारी होने पर अनभिज्ञता जताया है। जिला प्रशासन की मुताबिक स्कूलों में किसी प्रकार का कोई अवकाश नहीं है। स्कूल रोजाना की तरह खुलेंगे।

इस घटना में पर्दे के पीछे की कहानी कुछ यूं है। हुआ ये कि मौसम विभाग ने 2 दिन पहले मेरठ और आस-पास के इलाके में भारी बारिश होने और तूफान आने की आशंका जताई थी। लगातार 2 दिन तक काफी बारिश हुई भी। इस संदर्भ में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बरसात के कारण जिला प्रशासन ने 18 अक्टूबर को स्कूलों में आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया था। अवकाश संबंधी इसी आदेश को किसी सिरफिरे ने तारीख बदलकर ब़ृहस्पतिवार को ज्यों का त्यों सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खबर जंगल मे आग की तरह जिले में फ़ेल गयी। स्कूलों में हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने भी मान लिया कि 22 अक्टूबर को पुन: स्कूल बंद हैं। लेकिन जब इस आदेश पत्र की सच्चाई सामने आई तो जांच शुरू हो गयी। तहक़ीक़ात होने लगी कि इसके पीछे साजिशकर्ता कौन है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। डीआईओएस गिरिजेश चौधरी की मुताबिक 22 अक्तूबर को स्कूलों में अवकाश का कोई आदेश नहीं है, न ही हमारी तरफ से कोई आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने भी कोई आदेश अवकाश को लेकर नहीं दिया है। किसी ने फर्जी आदेश बनाकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर दिया है। उस व्यक्ति की जांच की जा रही है

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *