Responsive Menu
Add more content here...
July 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • संघ ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल : बीजेपी से समन्वय का काम अब अरुण कुमार के जिम्मे

संघ ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल : बीजेपी से समन्वय का काम अब अरुण कुमार के जिम्मे

By Shakti Prakash Shrivastva on July 12, 2021
0 714 Views

चित्रकूट, (संवाददाता)। बीजेपी के अलावा अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में रविवार को संघ ने संगठन स्तर पर बदलाव करते हुए सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को बीजेपी से समन्वय की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके पहले यह कार्य डॉ. कृष्ण गोपाल के जिम्मे था।

समन्वय की जिम्मेदारियों के साथ-साथ श्री कुमार को संघ के राजनीतिक संपर्क का कार्य भी जिम्मा सौंपा गया है। इस आशय का निर्णय चित्रकूट स्थित दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम परिसर में 9 जुलाई से चल रहे अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में लिया गया। इस निर्णय के अलावा पश्चिम बंगाल में भी बड़ा बदलाव किया गया है। विधानसभा चुनाव परिणाम अनुकूल न होने की वजह से बंगाल के प्रांत प्रचारक और जोनल प्रचारकों को भी बदल दिया गया है। बंगाल और ओडिशा के क्षेत्रीय प्रचारक प्रदीप जोशी को संघ का अखिल भारतीय सह सम्पर्क प्रमुख बनाया गया है। चित्रकूट में 12 जुलाई तक चलने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, भैयाजी जोशी, राममाधव, सुरेश सोनी, मदनदास देवी, कृष्ण गोपाल समेत कई प्रांत प्रचारक भी मौजूद रहे। बैठक में कोरोना काल के दौरान प्रभावित क्रियाकलापों को पुनः संचालित करने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में संघ की 27,166 शाखाएं फिर से मैदान में शुरू होंगी। देश भर में फिलहाल कुल 39,454 शाखाएं चल रही हैं जिसमें 27,166 अब मैदान में लग रही हैं। साथ ही 12,288 ई-शाखाएं भी जारी हैं। बैठक में एक अहम फैसला यह भी हुआ कि चुनाव से पहले संघ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर अधिक जोर देगा। ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संघ को सक्रिय करके हाईटेक बनाया जाएगा। इस दिशा में काम शुरू भी हो गया है। फिलहाल ‘KOO’ ऐप पर संघ की राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों से अपलोड किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *