Responsive Menu
Add more content here...
August 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में वैक्सीन संकट : 1 जुलाई से शुरू होने वाला मेगा कैम्पेन रद्द

यूपी में वैक्सीन संकट : 1 जुलाई से शुरू होने वाला मेगा कैम्पेन रद्द

By Shakti Prakash Shrivastva on July 1, 2021
0 678 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)वैक्सीन की उपलब्धता का संकट उत्तर प्रदेश में गहराता जा रहा है। कई दिनों से वैक्सीन की अपेक्षित सप्लाई नही हो पाने की वजह से पहली जुलाई से शुरू होने वाला मेगा वैक्सीनेशन कैम्पेन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। प्रदेश के 52 जिलों में पहले से चल रहे आधे से अधिक वैक्सीनेशन केन्द्रों पर गुरुवार को वैक्सीन का टोटा रहेगा। इस वजह से इन जिलों में फिलहाल मेगा कैम्पेन शुरू नहीं होगा।

प्रदेश सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का 31 दिसंबर तक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य बनाया है। इसी क्रम में पहली जुलाई से पूरे प्रदेश में मेगा वैक्सीनेशन कैंपेन भी शुरू किया जाना था। इस कैम्पेन में प्रतिदिन 10 से 12 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया था। इस तरह से हर महीने लगभग 3 करोड़ डोज़ लगाया जाना था। लेकिन प्रदेश में जिस तरह से वैक्सीन का संकट पैदा हुआ है उसको देखते हुए फिलहाल यह कैम्पेन शुरू ही नहीं हो सका। प्रदेश में जहां 8 हजार 400 के करीब वैक्सीन साइट पर टीका लग रहा था। वहीं सोमवार को 6 हजार 417 साइट पर, मंगलवार को 4 हजार 403 साइट पर जबकि बुधवार को सिर्फ 2,965 केंद्रों पर टीका लगाया जा सका। बुधवार को पांच बजे तक सिर्फ 57 हजार 96 को टीका लगाने का ब्यौरा अपडेट किया गया। यूपी में अब तक कुल 3 करोड़ 12 लाख 65 हजार 895 को डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 2 करोड़ 67 लाख, 80 हजार, 382 को पहली डोज लगी जबकि दूसरी डोज 44 लाख, 85 हजार 513 से अधिक को लगी है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *