Responsive Menu
Add more content here...
July 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में महिलाओं को रोजगार देने की बड़ी पहल : 58 हजार बीसी सखी तैयार

यूपी में महिलाओं को रोजगार देने की बड़ी पहल : 58 हजार बीसी सखी तैयार

By Shakti Prakash Shrivastva on June 30, 2021
0 676 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए रोजगार मुहैया कराने के क्रम में एक बड़ी पहल की है। प्रदेश के गाँव-गाँव तक में बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाने लिए बैंकिंग करेस्पांडेंट (बीसी) सखी बनाई जा रही हैं। 58 हजार बीसी सखियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की मुताबिक 58 हजार बीसी सखी को प्रशिक्षित करने का काम तेज गति से किया जा रहा है। अभी तक 17500 बीसी सखी का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और उनको पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है। सरकार के इस प्रयास से बैंकिंग सेवाएं लोगों के घरों तक पहुँचने लगी हैं। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने बैंक खातों से धनराशि निकालने और उसे जमा करने में बड़ी आसानी हुई है। उनका बैंक शाखाओं तक जाने का खर्चा बच रहा है क्योंकि उन्हे गाँव में ही  घर के करीब बैंक के रूप में बीसी सखी मिल जा रही हैं। गांव से लेकर शहरों में बीसी सखी 24 घंटे बैंकिंग सेवाएं दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बीसी सखी योजना की शुरुआत 22 मई 2020 को किया गया था। उत्तर प्रदेश् राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से प्रदेश में 30 हजार हजार बीसी सखी बनाने का कार्यक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ मिलकर किया जा रहा है। यूपी इंडस्ट्रियल कंसलटेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) इसमें भी सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। बीसी सखी बनाने के लिये पूर्व सैनिकों, पूर्व शिक्षकों, पूर्व बैंककर्मियों और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। बीसी सखी बनने के लिये योग्यता में 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को कम्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। उस पर कोई पुलिस केस नहीं होना चाहिये। एक परीक्षा के जरिये अंतिम चयन किया जाता है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *