Responsive Menu
Add more content here...
May 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : छोटे दलों का दबाव काम आया, अनुप्रिया को मिली जौनपुर और सोनभद्र सीट

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : छोटे दलों का दबाव काम आया, अनुप्रिया को मिली जौनपुर और सोनभद्र सीट

By Shakti Prakash Shrivastva on June 24, 2021
0 530 Views

अपना दल (एस), निषाद पार्टी जैसे छोटे दलों के प्रमुखों का मोदी,नड़ड़ा और शाह जैसे बीजेपी के बड़े नेताओ से मुलाक़ात कर दबाव डालने का फार्मूला काम कर गया। इसके चलते ही बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) को प्रदेश की 75 में से जौनपुर और सोनभद्र की 2 सीटें दे दी हैं।

जौनपुर और सोनभद्र जिले में अब अपना दल अपने प्रत्याशी उतारेगा। अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने बीते दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर भेंट की थी। इस दौरान वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ से भी उनकी मुलाकात हुई थी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में सहयोगी रहे अपने सभी दलों को साथ लाने की मुहिम में है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल (एस) जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी अपने साथ ही रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल (सोनेलाल) को जौनपुर और सोनभद्र की सीट दी है। 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने के बाद अनुप्रिया पटेल को केंद्र में मंत्री भी बनाया गया था। 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव भी भाजपा के साथ मिलकर लड़ा। योगी आदित्यनाथ सरकार में अपना दल के नेता जय प्रताप सिंह जैकी मंत्री भी बने।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *