Responsive Menu
Add more content here...
July 29, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में बाबा रामदेव के खिलाफ याचिका, देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में बाबा रामदेव के खिलाफ याचिका, देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

By Shakti Prakash Shrivastva on June 2, 2021
0 636 Views

मुजफ्फरपुर, (संवाददाता)।  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) और बाबा रामदेव के बीच का विवाद अब देशव्यापी होता जा रहा है। मुजफ्फर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में बुधवार को बाबा रामदेव के खिलाफ एक याचिका दाखिल हुई। याचिका में बाबा पर टीवी चैनलों पर एलोपैथ के खिलाफ टिप्पड़ी को आधार बनाया गया है। कोर्ट से बाबा रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गयी है।

याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता सुधीर कुमार झा का आरोप है कि बाबा ने एलोपैथी चिकित्सा विज्ञान को स्टुपिड करार देते हुए कोरोना काल में हुई डाक्टरों की मौत का मज़ाक उड़ाया गया है। श्री झा की मुताबिक इससे देश के डॉक्टरों का अपमान हुआ है। योगगुरु रामदेव ने हाल ही में एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर उठाए थे। उनके एक बयान को लेकर विवाद बढ़ गया था। रामदेव ने अपने बयान में कहा था कि एलोपैथी एक स्टूपिड और दिवालिया साइंस है। बाबा के इस बयान पर आईएमए ने नाराजगी जताई थी। आईएमए ने रामदेव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पत्र भेजे जाने के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *