Responsive Menu
Add more content here...
July 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • सीएम ठाकरे की चेतावनी : यदि ऐसा रहा तो मुंबई में लगेगा हार्ड लाकडाउन
June 1, 2021

सीएम ठाकरे की चेतावनी : यदि ऐसा रहा तो मुंबई में लगेगा हार्ड लाकडाउन

मुंबई(ब्यूरो)। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कम होती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने प्रतिबंधों में ढील देना शुरू किया तो जनता ने ढील को अपने ढंग से जीने लगी। सड़कों पर आवाजाही काफी बढ़ गयी, जगह-जगह ट्रेफिक जाम की स्थिति बनने लगी। ट्रेफिक की स्थिति से नाराज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा यदि यह स्थिति बनी रही तो मुंबई में फिर से हार्ड लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।

ठाकरे बांद्रा में दो मेट्रो लाइन के ट्रायल परिचालन और एलिवेटेड रोड के भूमिपूजन के मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने ये बात कही। परियोजना के बारे में श्री ठाकरे ने कहा कि इनके पूरा हो जाने के बाद, ये परियोजनाएं कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के बीच मुंबई की गति को और तेजी प्रदान करेंगी। महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन की तरह के प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि उन्होने यह भी कहा कि ऑक्सीजन बिस्तर की उपलब्धता और संक्रमण दर को देखते हुए प्रतिबंध के प्रावधानों में छूट दी जाएगी। मुंबई में अब 7 से 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *