Responsive Menu
Add more content here...
November 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी के बैंकों में आज से सभी सेवाएँ बहाल, कोरोना लाकडाउन के चलते लगी थी रोक

यूपी के बैंकों में आज से सभी सेवाएँ बहाल, कोरोना लाकडाउन के चलते लगी थी रोक

By Shakti Prakash Shrivastva on June 1, 2021
0 687 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)।  प्रदेश में कोरोना के दूसरे लहर को नियंत्रित करने के लिए लगाई गयी आंशिक कोरोना कर्फ़्यू के दौरान रोकी गयी बैंकिंग सेवाएँ आज से बहाल हो गईं हैं। आज से ग्राहकों को बैंको में नकद जमा, निकासी, चेकों की क्लीयरिंग, लॉकर उपयोग, लोन प्रक्रिया जैसी सभी सुविधाएं मुहैया होंगी। इस संबंध में राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) के समन्वयक व बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक ब्रजेश सिंह की ओर से समस्त बैंको को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश भर के अन्य सभी बैंको के उच्चाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान बैंकिंग गतिविधियों के संचालन पर चर्चा हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पहली जून से बैंकों में आमजन के लिए सभी बैंकिंग सुविधाएं सामान्य रूप से मुहैया कराई जाएं। इस बाबत रिजर्व बैंक आफ इंडिया से भी संस्तुति मिल चुकी है।

22 अप्रैल से ही सीमित थीं बैंकिंग सेवाएँ

कोरोना संक्रमण के चरम पर होने के कारण राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की ओर से बैंकिंग सेवाओं और समय को सीमित कर किया गया था। इसके तहत बैंकिंग कार्यकाल भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया था। इस दौरान ग्राहकों को सिर्फ चार तरह की सेवाएं (नगद जमा नगद निकासी, चेकों की क्लीयरिंग, रेमिटेंस और सरकारी लेनदेन) ही मुहैया कराई जा रही थीं। शाम 4 बजे तक बैंक बंद हो जाते थे। बैंकों में मात्र 50% कर्मचारियों से ही काम लिया जा रहा था।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *