Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • कुछ राहत के साथ बिहार में लाकडाउन अब 8 जून तक, अल्टर्नेट डे खुलेंगी दुकाने

कुछ राहत के साथ बिहार में लाकडाउन अब 8 जून तक, अल्टर्नेट डे खुलेंगी दुकाने

By Shakti Prakash Shrivastva on May 31, 2021
0 489 Views

पटना,  (ब्यूरो)। बिहार सरकार ने एकबार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इस बार कुछ राहत वाली शर्तों के साथ लाकडाउन 8 जून तक के लिए बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में इस संदर्भ में निर्णय लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। उनके मुताबिक लॉकडाउन के बावजूद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान एक दिन छोड़कर यानी अल्टरनेट डे खुलेंगी।

कौन सी दुकान किस दिन खोली जाएंगी, इसका निर्णय जिलाधिकारियों को दिया गया है। दुकानें सभी जगह (ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में) सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुल सकेंगी। सभी सरकारी कार्यालय 25% उपस्थिति के साथ शाम चार बजे तक खुलेंगे। सभी प्राइवेट कार्यालय अभी भी बंद रहेंगे।सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। अन्य सभी प्रतिबंध पूर्व की भांति लागू रहेंगे।मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिलों के जिलाधिकारियों को यह अधिकार दिया है कि वो अपने जिले में तय करें कि किस दिन किस तरह की दुकानें खुलेंगी। साथ में स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण की स्थिति देखते हुए उन्हें सख्तियों को और बढ़ाने की छूट मिली है। खुले दुकानों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। कर्मियों व ग्राहकों से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन कराना उनकी जिम्मेदारी होगी। ऐसा न करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *