Responsive Menu
Add more content here...
April 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • उज्जैन में 7000 का इंजेक्शन 36000 में, सीएसपी ने ग्राहक बनकर पकड़ा दुकानदार को
May 29, 2021

उज्जैन में 7000 का इंजेक्शन 36000 में, सीएसपी ने ग्राहक बनकर पकड़ा दुकानदार को

उज्जैन/मध्यप्रदेश, (ब्यूरो)। आपदा में अवसर का लाभ किस तरह से लिया जा सकता है इसका एक उदाहरण मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला में देखने को मिला। यहाँ एक दवा का दुकानदार ब्लैक फंगस के इलाज में लगने वाले 7000 कीमत वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन 36000 रुपये बेचते पकड़ा गया। उज्जैन पुलिस की सीएसपी पल्लवी शुक्ल ने ग्राहक बनकर इसे गिरफ्तार किया।

उज्जैन पुलिस को जानकारी मिली कि मुसदवीपुरा इलाके में इंजेक्शन मंहगे दामों में बेची जा रही है। इसके बाद पुलिस अधिकारी पल्लवी शुक्ल ग्राहक बनकर मानव इंटरप्राइजेज़ नामक उस दुकान पर पहुंची। डिमांड करने पर सूचना के मुताबिक वो इंजेक्शन अधिक दामों में बेचते दुकानदार जुगुल किशोर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दुकानदार जुगुल किशोर के साथ दुकान से बेचे जाने के लिए रखे हुए 16 इंजेक्शन भी बरामद हुए। कोरोना में भी इस इंजेक्शन के अधिक दामों में बेचे जाने संबंधी खबरें देश भर से मिल रही थी अब ब्लैक फंगस में भी इसकी कालाबाजारी होने लगी है पुलिस ने जुगलकिशोर के खिलाफ धारा 269, 270, धारा 53, 57 आपदा प्रबंधन अधिनियम, धारा 3 महामारी अधिनियम, धारा 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *