Responsive Menu
Add more content here...
August 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

भूल गए बंदिश है, लखनऊ मेँ घूमने निकले 2500 लोग हुए चालान

By Shakti Prakash Shrivastva on May 29, 2021
0 564 Views

लखनऊ,(संवाददाता)। उड़ीसा, बंगाल और बिहार मेँ आँधी-तूफान के चलते कोहराम मचा चुके चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर पिछले तीन दिनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत मध्य उत्तर प्रदेश मेँ भी दिखने लगा है। मई के महीने मेँ सावन का एहसास दिलाने वाले मौसम मेँ लखनऊ वासियों का मिजाज कुछ ऐसा खुशगवार हुआ कि भूल गए कोरोना को लेकर बन्दिशें भी है। बड़ी संख्या मेँ लखनऊ में मौसम का लुत्फ उठाने निकल गए। पुलिस ने ऐसे लगभग ढाई हजार लोगों का चालान कर दिया।

घूमने वाले 2386 लोगों पर हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश मेँ कोविड के चलते 30 मई तक आंशिक कोरोना कर्फ़्यू लगा हुआ है। इसमें आम आदमी का अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। पुलिस ने शुक्रवार को कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले ऐसे कुल 2386 लोगों पर कार्रवाई की है। इनसे चालान के मद मेँ दो लाख 74 हजार 640 रुपए वसूले गए हैं। ये लोग शहर के कई स्थानो पर घूमते मिले। सर्वाधिक लोग लोहिया पथ, 1090 और समता मूलक चौक के आस-पास मिले। पुलिस ने इन सभी लोगों से बाहर निकलने का अधिकार पत्र न प्रस्तुत करने व वाजिब कारण न बता पाने के नाते चालान किया। इस मुद्दे पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने स्पष्ट किया कि कोविड संक्रमण को रोकने में लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *