Responsive Menu
Add more content here...
May 31, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • दिल्ली में अब गर्मी के तेवर, पारा 40 डिग्री पहुंचा
May 26, 2021

दिल्ली में अब गर्मी के तेवर, पारा 40 डिग्री पहुंचा

नयी दिल्ली, (ब्यूरो)। कोरोना का तेवर अभी दिल्ली वासी झेल ही रहे थे कि अब गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। आज राजधानी दिल्ली में सुबह जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान के 40 डिग्री तक पहुँच गया। विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मई अंत तक शहर में लू चलने का भी पूर्वानुमान लगाया है।

अभी लू रिकार्ड में दर्ज नहीं

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 2014 के बाद पहली बार इस साल मॉनसून से पहले सफदरजंग वेधशाला में लू दर्ज नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहले तापमान कम रहा और फिर चक्रवात ताउते के कारण रिकॉर्ड बारिश हुई। पालम वेधशाला में भी इस साल अभी तक लू दर्ज नहीं की गई।

मई में हुई रिकार्ड बारिश

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर लू घोषित की जाती है। सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक तापमान होने पर भीषण लू की घोषणा की जाती है। दिल्ली में मई के महीने में हुई बारिश ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *