Responsive Menu
Add more content here...
April 29, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी बोर्ड परीक्षा : सरकार पर हमलावर हो अखिलेश ने कहा ‘पहले टीका फिर परीक्षा’

By Shakti Prakash Shrivastva on May 25, 2021
0 528 Views

लखनऊ,(मुख्य संवाददाता)।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने ट्वीट में कहा है कि पहले टीका, फिर परीक्षा। मौजूदा कोरोना संक्रमण के चलते उत्‍तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। हालांकि, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सरकार की ओर से सुझाव मिलते ही परीक्षाएं आयोजित करने को कहा है।

ट्वीट कर लगातार हमलावर है अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव इससे पहले भी योगी सरकार से मांग कर चुके है कि पहले परीक्षा देने वाले छात्रों को टीका लगाया जाए और उसके बाद परीक्षा की बात की जाए। बता दें कि पहले पंचायत चुनाव और फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है। परीक्षा के लिए अभी नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
परीक्षार्थी हो सकते हैं प्रोमोट

यह भी संभावना है कि सरकार कक्षा 10 और 12 दोनों ही कक्षाओं के परीक्षार्थियों को प्रमोट कर सकती है। क्योंकि जिस तरह की स्थिति है उसमें इतनी बड़ी परीक्षा कराना मुश्किल है। कोरोना की तीसरी लहर भी आने की चर्चा है। इसीलिए सरकार इन्हें खुद की कक्षाओं के अंकों के आधार पर अगली कक्षा में भेज सकती है। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिया है कि 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के प्री-बोर्ड और 11वीं के नंबरों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। इससे पहले बोर्ड ने दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक व प्री-बोर्ड एग्जाम का प्राप्तांक और पूर्णांक का विवरण मांगा था। दसवीं के विद्यार्थियों का अंक वेबसाइट पर अंक अपलोड करने के लिए बोर्ड ने विद्यालय को 20 मई तक का मौका दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *