Responsive Menu
Add more content here...
May 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार में स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी : जल्द मिल सकता है टैबलेट या स्मार्टफोन

बिहार में स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी : जल्द मिल सकता है टैबलेट या स्मार्टफोन

By Shakti Prakash Shrivastva on May 24, 2021
0 548 Views

पटना,(ब्यूरो)। जल्द ही बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के हाथों में होगा स्मार्टफोन या टैबलेट। कोरोना महामारी के मौजूदा दौर में बच्चो को आनलाइन पढ़ाई में जो दिक्कते आ रही है उनको देखते हुए बिहार सरकार ने इस बाबत एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलते ही बच्चों को पढ़ने के लिए टैब या स्मार्टफोन देने की व्यवस्था की जाएगी।

कोरोना माहमारी के बीच सभी स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही दूरदर्शन और ई.प्लेटफार्म के जरिए उनकी पढ़ाई की निरन्तरता को बनाए रखने की कोशिश की गई थी। लेकिन बहुत सारे बच्चों के पास ये सभी सुविधाएं नहीं होने कारण उनकी पढ़ाई पिछले साल से बाधित है। इसे देखते हुए बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को इस तरह का प्रस्ताव भेजा है।

सरकार ने ये प्रस्ताव केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सामने 17 मई को वर्चुअल बैठक के दौरान रखा था। साथ ही उन बच्चों को डिजिटल डिवाइस प्रदान करने की वकालत भी की थी। अगर इसपर केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिल जाती है तो इसे आने वाले 2021.22 के बजट में शामिल करते हुए बच्चों को टैबलेट या स्मार्टफोन मुहैया कराया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *