Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने पत्र लिख सी एम नीतीश से लगाई गुहार, बच्चों को बचाए सरकार

जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने पत्र लिख सी एम नीतीश से लगाई गुहार, बच्चों को बचाए सरकार

By Shakti Prakash Shrivastva on May 23, 2021
0 475 Views

पटना,(ब्यूरो संवाददाता)। बिहार में बच्चों को अपने आगोश में लेने वाले खतरनाक बीमारी ब्लैक फंगस से बच्चो को बचाने के सिलसिले में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में बच्चों को कोविड के प्रकोप से बचाने और ब्लैक फंगस वाले मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। जाप अध्यक्ष के मुताबिक कोरोना के साथ.साथ ब्लैक फंगस म्यूकरमाइकोसिस से जूझ रहे बिहार विशेषकर पटना के लोग अब व्हाइट फंगस के मरीज मिलने से घबरा गए हैं। अस्पतालों में अफरातफरी मची है।

श्री यादव ने लिखा है कि कोविड.19 के बच्चों में फैलने की संभावनाए साथ ही ब्लैक और व्हाइट फंगस जैसी घातक बीमारियों की गंभीरता को देखते हुए मैं यह पत्र लिखने को मजबूर हो रहा हूं। उन्होंने बिहार सरकार से सभी लोगों को नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है और कहा कि अब बच्चे भी तेजी से कोरोना से प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों के इलाज के लिए प्रत्येक ग्रामीण प्रखंड और नगर.वार्ड में पहले से ढांचा तैयार किया जाए।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *