Responsive Menu
Add more content here...
August 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर

By Nikhil Pal on May 21, 2021
0 692 Views

मुंबई(एजेंसी)- छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस जिले में महाराष्ट्र की नक्सलरोधी सी 60 टीम ने 13 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के एटापल्ली के जंगलों में हुई। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चल ही रही है।इससे पहले पिछले हफ्ते गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए थे।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान

डीआईजी गढ़चिरौली संदीप पाटिल ने बताया कि एटापल्ली के जंगली इलाके में चले पुलिस अभियान में कम से कम 13 नक्सली मारे जा चुके हैं।इससे पहले 13 मई को नक्सल विरोधी अभियान में 2 नक्सली मारे गए थे। धनोरा तालुक के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में पिछले हफ्ते मुठभेड़ हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा हैं।पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए जबकि बाकी नक्सली वहां से भाग निकले। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था।बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान के अलावा यहां रहने वाले लोग भी नक्‍सलियों के निशाने पर रहते हैं। राज्‍य की पुलिस ने इन नक्‍सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। नक्‍सल प्रभावित इन इलाकों से ग्रामीणों और नक्‍सलियों के बीच आये दिन संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। इसे लेकर ही पुलिस की ओर से ये अभियान चलाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *