Responsive Menu
Add more content here...
October 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा
May 16, 2021

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

By 0 675 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के मामले तेजी से घटे हैं। हालांकि, इस सुधरती स्थिति के बावजूद सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसका ऐलान करते हुए कहा कि लॉकडाउन कल सुबह 5 बजे तक के लिए था, लेकिन रिकवरी देखते हुए इसे अगले सोमवार सुबह पांच बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है।

लागू रहेंगी पाबंदियां

दिल्ली सीएम ने कहा, “दिल्ली में काफी अच्छे स्तर पर रिकवरी हो रही है। कोरोना काफी तेजी के साथ कम हो रहा है। लेकिन जो फायदे हमने हासिल किए हैं, हम नहीं चाहते कि वो एकदम से खत्म हों। इसलिए अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।”दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के साथ केजरीवाल सरकार की तरफ से अब तक पिछले लॉकडाउन में कोई शर्त नहीं जोड़ी गई है। यानी पहले की सभी पाबंदियां अब भी लागू रहेंगी। इसके मुताबिक, सरकारी दफ्तर पहले की तरह खुले रहेंगे। वहीं जरूरी सामान, जैसे- राशन, दवा, खाने के सामान की होम डिलीवरी भी चालू रहेगी। बैंक-एटीएम चालू रहेंगे और पेट्रोल और सीएनजी पंप भी खुलेंगे। मरीजों, गर्भवती महिलाओं और मीडियाकर्मियों को निकलने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा आवश्यक सेवाएं भी जारी रहेंगी। फिलहाल अंतरराज्यीय यात्राओं पर प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *