Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई गिरावट, रिकवरी रेट भी बढ़ा,24 घंटे में 3.11लाख केस
May 16, 2021

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई गिरावट, रिकवरी रेट भी बढ़ा,24 घंटे में 3.11लाख केस

By 0 630 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-देश में अब कोरोना की रफ्तार कम होती नजर आ रही है।साथ ही कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देशभर में संक्रमण के तीन लाख 11 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं वहीं, चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों में संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी। शनिवार को नए मामलों में कमी देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में संक्रमण के तीन लाख 11 हजार 170 नए मामले सामने आए हैं और चार हजार 77 लोगों की मौत हुई है।

3 लाख 11 हजार नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के बाद देश में कोरोना के अब तक कुल 2 करोड़ 46 लाख 84 हजार 77 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 2 करोड़ सात लाख 95 हजार 335 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 36 लाख 18 हजार 458 सक्रिय मामले हैं। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 70 हजार 284 है।महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 40 हजार से कम (34,848) मामले मिले, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा 960 पर पहुंच गया। राज्य में अब तक 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। केरल में एक हफ्ते के लाकडाउन के बाद भी 32 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 96 लोगों की जान गई है। कर्नाटक (41,664 मामले), तमिलनाडु (33,658 मामले) और आंध्र प्रदेश (22,517 केस) में भी लाकडाउन और सख्त पाबंदियों का असर नजर नहीं आ रहा है।दिल्ली में मामले तो 6,430 मिले हैं, परंतु 337 लोगों की जान गई है। उत्तर प्रदेश में नए मरीजों (12,513) और मृतकों (281) में कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीजों के उबरने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और यह अभी 83.83 फीसद पर पहुंच गई है जबकि मृत्युदर पिछले कुछ दिनों से 1.09 फीसद पर बनी हुई है।इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में मुताबिक, देश में अभी तक 18,22,20,164 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *