Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश, मीडिया कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन में दें वरीयता

By Nikhil Pal on May 4, 2021
0 463 Views

लखनऊ-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि मीडिया कर्मियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए। उनके लिए अलग सेंटर अलॉट किए जाएं और जरूरत हो तो उनके कार्य स्थलों पर जाकर निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए उनके 18 प्लस के परिजनों को फ्री वैक्सीनेशन किया जाए।कोरोना के चलते देशभर में कई मीडियाकर्मियों की मौत हो चुकी है। रिपोर्टिंग के सिलसिले में मीडियाकर्मियों को फील्ड में जाना पड़ता है जहां संक्रमण की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में मीडियकर्मियों की तरफ से यह मांग की जा रही थी उन्हें भी वैक्सीनेशन में प्राथमिकता मिले।

सीएम योगी ने लिया फैसला

कोरोना के लगातार तेजी से बढ़ते संक्रमण में कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स के साथ ही सर्वाधिक प्रभावित मीडिया कर्मियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में सभी मीडिया कर्मियों का वरीयता पर कोरोना वैक्सीनेशन का निर्देश दिया है।बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मीडिया कर्मियों तथा उनके परिवार के लोगों के लिए वरीयता पर फ्री वैक्सीनेशन के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बड़ा कदम बढ़ाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को वैक्सीनेशन के लिए अलग से सेंटर एलॉट कर उसको वैक्सीनेशन जोन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि अगर जरूरत पड़े तो मीडिया कर्मियों को उनके कार्यस्थलों पर कैंप लगाकर मीडिया कर्मियों के साथ उनके परिवार के 18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए। उनके लिए अलग सेंटर बनाया जाए। इतना ही नहीं उनके परिवार के 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में टीका लगवाया जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *