Responsive Menu
Add more content here...
August 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बिल-मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद किया तलाक का ऐलान, बोले- साथ आगे नहीं बढ़ सकते

बिल-मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद किया तलाक का ऐलान, बोले- साथ आगे नहीं बढ़ सकते

By Nikhil Pal on May 4, 2021
0 601 Views

वाशिंगटन(एजेंसी)- माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स का 27 साल का रिश्ता खत्म हो गया है।दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। एक बयान जारी करते हुए बिल और मेलिंडा गेट्स ने कहा है कि हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। हमें लगता है कि हम जीवन के इस मोड़ पर आ गए हैं कि अब एक साथ आगे नहीं बढ़ सकते।बिल गेट्स ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘हमने अपने रिश्ते पर बहुत सोच विचार किया। अंत में हमने इस संबंध को खत्म करने का फैसला लिया। अब हम एक साथ आगे नहीं बढ़ सकते। हम दोनों अलग-अलग अपनी निजता चाहते हैं और जीवन के एक नए चरण की ओर बढ़ना चाहते हैं’।

अलग रहने का किया फैसला

तलाक के बाद बिल और मेलिंडा गेट्स के आर्थिक संबंध कैसे रहेंगे, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।बता दें कि दोनों परोपकारी कार्यों में लगी संस्था ‘बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के ट्रस्टी हैं। इसे साल 2000 में लॉन्च किया गया था।बिल और मेलिंडा ने 1994 में शादी की थी, हालांकि दोनों का परिचय 1987 से था। दरअसल, 1987 में मेलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी शुरू की थी। बिल को वे अच्छी लगीं। बिल कहते हैं लेकिन उस वक्त मेलिंडा के कई ब्वॉय फ्रेंड्ज़ थे, जबकि मेरे पास सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट था। मैं सीरियस नहीं था लेकिन रोमांस बढ़ता गया। लेकिन, बिल ने शादी का फैसला किसी भावुकता में नहीं किया।उन्होंने बाकायदा एक लिस्ट बनाई जिसमें उन्होंने लिखा कि इस शादी से क्या और कितने नुकसान और क्या फायदे हैं। जब फायदों की संख्या और वजन ज्यादा निकला तो दोनों ने 1994 में हवाई में जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग कर डाली।27 साल लंबे चले इस साथ के खत्म होने की सूचना से लोग हैरान भी हैं। बिल गेट्स की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। इसके अलावा वह अपने समाजसेवी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *