Responsive Menu
Add more content here...
April 29, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • दिल्ली में एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा
May 1, 2021

दिल्ली में एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

By 0 663 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ देर पहले खुद इसकी घोषणा की। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कोरोना मामलों का औसत पॉजिटिविटी रेट 33 फीसदी रहा है।दिल्ली सरकार अस्पतालों में बेड्स बढ़ाने में लगी है, लेकिन ऑक्सीजन की समस्या अभी भी बरकरार है।ऐसे हालात में फिलहाल लॉकडाउन खोलना संभव नहीं है।दिल्ली में लॉकडाउन अब 10 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली सरकार ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।अभी तक 3 मई सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगा था।

केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। मालूम हो कि देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह दिल्ली में भी कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से 300 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले रविवार को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की जानकारी दी थी। इसके तहत सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहना था, लेकिन कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।”महामारी के कहर के बीच में दिल्ली में मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर अस्पतालों में बेड्स की कमी हो रही है तो कई जगह ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से मरीजों की मौत तक हो जा रही। दिल्ली स्थित बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन नहीं होने की वजह से 12 मरीजों की जान चली गई। वहीं, ऑक्सीजन और कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई के मामले में आज अहम निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली को 490 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई करने का आदेश दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *