Responsive Menu
Add more content here...
May 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना संकट को लेकर PM मोदी ने की कैबिनेट की बैठक,मंत्रियों को दिए निर्देश

कोरोना संकट को लेकर PM मोदी ने की कैबिनेट की बैठक,मंत्रियों को दिए निर्देश

By Nikhil Pal on April 30, 2021
0 621 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की मीटिंग में हालात की समीक्षा की।इस दौरान पीएम मोदी ने देश में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्‍सीजन और दवाइयों की उपलब्‍धता की जानकारी ली।उन्‍होंने कहा कि मौजूदा हालात से निपटने के लिए सभी सरकारी संस्‍थाएं एकजुट होकर काम कर रही हैं। मंत्रियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता से संपर्क में रहे, उनकी सहायता करें और उनसे फीडबैक लें। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक थी।

लोगों के संपर्क में रहें मंत्री-पीएम

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को कैबिनेट में कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी गई।इस दौरान पीएम ने मंत्रियों से कहा कि वे स्‍थानीय स्‍तर के मामलों को तुरंत चिन्हित करें और उसका समाधान कराएं। वर्चुअल मीटिंग में नीति आयोग के मेम्‍बर वीके पॉल ने कोविड19 मैनेजमेंट पर एक प्रजेंटेशन दिया।इसके बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ऑक्‍सीजन और मनसुख मांडविया ने दवाइयों की उपलब्‍धता की जानकारी कैबिनेट को दी।प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले कोरोना संकट पर राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठकें कर चुके हैं।वहीं, उन्‍होंने फार्मा कंपनियों, ऑक्‍सीजन सप्‍लायर्स और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ भी बैठक पर हालात से निपटने की हरमुमकिन उपायों पर चर्चा की थी। बता दें कि बीते एक दिन में देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3.86 लाख नए मामले दर्ज किए गए।इससे पहले, पीएम मोदी ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ कोविड-19 मैनेजमेंट को लेकर बैठक की,जिसमें उन्होंने सेना की ओर से उठाए गए कदमों और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सेना प्रमुख नरवणे ने प्रधानमंत्री को बताया कि सेना ने अपने चिकित्‍सा कर्मचारियों को राज्‍य सरकारों की सेवा में तैनात किया है और साथ ही वह देश के विभिन्‍न भागों में अस्‍थायी अस्‍पताल बना रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।’’

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *