Responsive Menu
Add more content here...
June 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • ऑक्सीजन व वैक्सीन के आयात पर 3 महीने तक नही लगेगी कस्टम ड्यूटी,केंद्र सरकार ने लिया फैसला

ऑक्सीजन व वैक्सीन के आयात पर 3 महीने तक नही लगेगी कस्टम ड्यूटी,केंद्र सरकार ने लिया फैसला

By Nikhil Pal on April 24, 2021
0 550 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-देश में कोरोना के कहर के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को कोविड वैक्सीन,ऑक्सीजन और ऑक्सीजन संबंधी इक्विपमेंट के आयात पर बेसिक कस्टम और ड्यूटी हेल्थ सेस से छूट देने का फैसला किया है। हालांकि यह छूट केवल तीन माह के लिए होगी। सरकार ने भारत में इन प्राॅडक्ट्स की उपलब्धता बढ़ाने के लिए यह फैसला किया है। देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के उपायों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में ये फैसला लिया गया।यह फैसला तत्काल प्रभाव से अगले तीन महीने के लिए लागू रहेगा। सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने देश में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की सप्लाई और अस्पतालों व घरों दोनों में मरीज की देखभाल के लिए जरूरी इक्विपमेंट बढ़ाने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुआ फैसला

बयान में आगे कहा गया कि पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि सभी मंत्रालयों और विभागों को एक साथ मिलकर देश में ऑक्सीजन और मेडिकल सप्लाई बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत है। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि विभाग कोविड वैक्सीन्स, ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सबंधी इक्विपमेंट का अवरोध रहित और जल्द कस्टम क्लियरेंस सुनिश्चित करे।इस पर जोर दिया कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के साथ घर और अस्पतालों में मरीज़ों की देखभाल के लिए जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराने की तत्काल आवश्यकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि संक्रमित मरीजों के लिए घरों व अस्पतालों में जरूरी मेडिकल उपकरणों मेडिकल ग्रेड के ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कराई जाए। इसके बाद रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने इस काम के लिए कस्टम के ज्वाइंट सेक्रेटरी गौरव मसलदान को नोडल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया। इस बीच, केंद्र सरकार ने 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन आयात करने का भी फैसला किया है। देश में जारी ऑक्सीजन कट से निपटने के लिए शनिवार को यह निर्णय किया गया। संभवतः अगले सप्ताह से अमेरिका से ये मिलने लगेगी। बता दें, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खुली हवा से ऑक्सीजन तैयार कर सप्लाई करती है। यह मशीन सीधे हवा से प्रति मिनट पांच लीटर मेडिकल ऑक्सीजन तैयार करती है। इसके लिए सिलेंडर की जरूरत नहीं रहती। मरीज को मशीन से लगातार ऑक्सीजन मिलती रहती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *