Responsive Menu
Add more content here...
June 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में कोरोना से उपजे हालात को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक

देश में कोरोना से उपजे हालात को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक

By Nikhil Pal on April 23, 2021
0 506 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-देशभर में कोरोना की मार से सबसे ज्यादा त्रस्त राज्यों में स्थिति का जायजा लेने और समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है।साथ ही ऑक्सीजन मैन्युफैक्चर्स के साथ अहम बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और कुछ एक्सपर्ट्स भी शामिल रहे। जिन राज्यों में कोरोना की वजह से हालात बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं उनमें सबसे आगे महाराष्ट्र है, उसके बाद दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल तथा पंजाब शामिल हैं।

पीएम ने लिया हालात का जायजा

बैठक में इस बात पर मंथन चला किया गया कि आखिर जिस तरह से कोरोना की स्पीड हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है, उस पर कैसे काबू पाया जाए। इसके अलावा संक्रमण की सुनामी के बाद जिस तरह से अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीज़न और वेंटिलेटर की कमी हो गई है, उस पर भी चर्चा की गई। इससे पहले आज सुबह पीएम ने अधिकारियों के साथ कोरोना पर रिव्यू मीटिंग की।बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बैठक के बाद देश में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।अभी सबसे बड़ा संकट देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन की सप्लाई की दिक्कत है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्य ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। गुरुवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन की सप्लाई तेज़ करने का निर्देश दिया था।पीएम मोदी का निर्देश था कि ऑक्सीजन का प्रोडक्शन पर्याप्त मात्रा में हो रहा है, लेकिन सप्लाई में बाधाएं हैं, इन्हें दूर करना चाहिए. जो इस वक्त ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं, उनपर कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *