Responsive Menu
Add more content here...
July 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कोरोना अपडेट-देश में 12 करोड़ 38 लाख के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा

By Nikhil Pal on April 19, 2021
0 492 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार जारी है और मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।वही टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है।भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका-चीन भी भी पछाड़ दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि देश में 12 करोड़ 38 लाख 52 हजार 566 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में 24 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।

लगातार जारी है वैक्सीनेशन

18 अप्रैल, 2021 तक टीकाकरण अभियान के 93 दिन बाद 12,30,007 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से 9,40,725 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 21,905 पहला टीका लगाया गया और 2,89,282 लाभार्थियों को टीका का दूसरा डोज लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल डोज का 59.5 फीसद आठ राज्यों में दिया गया है। माना जा रहा है कि गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का काम बहुत तेजी से हो रहा है। सिर्फ 92 दिनों में 12 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज भारत में दी गई थी। ऐसा करने में अमेरिका को 97 दिन और चीन को 108 दिन लगे थे। इस लिहाज से भारत ने दोनों देशों को वैक्सीनेशन के मामले में पछाड़ दिया था। हलांकि, अमेरिका के बाद भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।देश में हर दिन मामले बढ़ रहे हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार सख्त भी हो गई है। आलम यह है कि अधिकतर राज्यों में वीकेंड लाकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मुश्किल की घड़ी में सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *