Responsive Menu
Add more content here...
May 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ भेजे जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर, अब अस्पतालों से दूर होगी कमी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ भेजे जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर, अब अस्पतालों से दूर होगी कमी

By Nikhil Pal on April 19, 2021
0 500 Views

लखनऊ-देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है।हर राज्‍य में कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड स्‍तर पर आ रहे हैं। अस्‍पतालों में बेड और ऑक्‍सीजन (Oxygen) की कमी हो रही है।लखनऊ में सभी अस्पताल के बेड फुल होने के साथ ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना पर देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह एक्टिव हो गए हैं। राजनाथ सिंह के निर्देश पर आज लखनऊ में राज्य सरकार को ऑक्सीजन की बड़ी खेप सौंपी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के लिए 5 हजार लीटर के जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं। डीआरडीओ की मदद से इनकी आपूर्ति की जाएगी।

डीआरडीओ की मदद से की जाएगी आपूर्ति

लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के निर्देश पर डीआरडीओ ने लखनऊ में जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर की बड़ी खेप भेजी है। जिसको उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा गया है। सरकार इनका प्रयोग उन कोविड अस्पतालों में करेगी, जहां पर बड़ी संख्या में संक्रमित भर्ती हैं। इनमें से कई की जान ऑक्सीजन न मिलने के कारण चली गई है।राजनाथ सिंह ने पांच हजार लीटर के जम्बो सिलेंडर लखनऊ भेजे हैं। इनको राज्य सरकार को सौंपा गया है और डीआरडीओ की मदद से इनकी आपूर्ति की जाएगी। डीआरडीओ इससे लखनऊ के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगी। लखनऊ में डीआरडीओ की मदद से 250 बेड का एक बड़ा अस्पताल तैयार किया जा रहा है। बता दें कि लखनऊ के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं और ऑक्सीजन के सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी हो रही है। दरअसल, राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑक्सीजन बाटलिंग यूनिट में लिक्विड ऑक्सीजन का बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है। यही वजह है कि कॉमर्शियल उपयोग पर प्रतिबंध लगने के बाद भी कोरोना मरीजों को जीवन देने वाला ऑक्सीजन गैस का सिलेंडर नहीं भर पा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *