Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 16 मई तक जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम बंद

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 16 मई तक जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम बंद

By Nikhil Pal on April 16, 2021
0 519 Views

पटना– बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही हैं। इसलिए सरकार ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। बिहार के सारे जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम को बंद कर दिया गया है।बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पटना में शुक्रवार शाम को एक बैठक की। बैठक के बाद सीएम नीतीश ने एक बड़ा संकेत दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में कोरोना की हालात को देखते हुए एक बार फिर से सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक के बाद ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

रविवार को सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

शुक्रवार को राज्य के तमाम वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “परसो यानी कि रविवार को एक बार फिर से सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक की जाएगी। उनसे बातकर जिले में कोरोना की हालात की जानकारी ली जाएगी. इस बैठक के बाद ही कोई बड़ा निर्णय लिया जायेगा।”सीएम नीतीश ने कहा कि “आज की बैठक में जो भी जानकारी मिली है,उन सभी बातों को कल शनिवार को राज्यपाल के नेतृत्व में होने वाली सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं के सामने रखा जायेगा।इस बैठक के अगले दिन भी राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की जाएगी।” इस मीटिंग के बाद ही राज्य सरकार कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।वही संस्कृति, कला एवं युवा मंत्रालय की ओर से जारी नया आदेश के मुताबिक बिहार के सारे जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम को 16 मई तक बंद कर दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *