Responsive Menu
Add more content here...
August 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • नरेंद्र सिंह तोमर बोले, किसान संगठनों से 11 दौर की हो चुकी है वार्ता, सरकार और बातचीत के लिए तैयार

नरेंद्र सिंह तोमर बोले, किसान संगठनों से 11 दौर की हो चुकी है वार्ता, सरकार और बातचीत के लिए तैयार

By Nikhil Pal on April 10, 2021
0 471 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)– नवंबर, 2020 के अंतिम सप्ताह से जारी किसान आंदोलन को पांच महीने से भी अधिक समय हो गया है लेकिन आंदोलनकारी अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं हैं। इस बीच नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसान नेताओं में कई दौर की बैठकें भी हुईं लेकिन हल नहीं निकल पाया। वहीं देश में एक बार फिर कोरोना वायरस कि विकराल रूप देखने को मिल रहा है। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मैंने किसान नेताओं से कई बार अनुरोध किया है कि वह अपने बच्चों और अन्य लोगों को वापस घर भेज दें।

सरकार फिर बातचीत को तैयार

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस महामारी का तांडव पिछले वर्ष से भी कई गुना अधिक रफ्तार से जारी है। प्रतिदिन अब भारत में एक लाख से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं, जबकि सैंकड़ों लोगों की मृत्यु हो रही है। बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन बदस्तूर जारी है। कोरोना मामलों का हवाला देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपने घर लौटने की अपील की है।उन्होंने कहा, ‘किसानों के मन में असंतोष नहीं है। जो किसान संगठन इन बिलों के विरोध में है उनसे सरकार बातचीत के लिए तैयार है। मैं किसान संगठनों से आग्रह करूंगा कि वे अपना आंदोलन स्थगित करे अगर वे बातचीत के लिए आएंगे तो सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है।’ तोमर ने आगे कहा, ‘कई किसान यूनियनें, अर्थशास्त्री कृषि विधेयकों का समर्थन कर रहे हैं लेकिन कुछ किसान बिलों का विरोध कर रहे हैं। किसान संघों के साथ सरकार ने 11 दौर की वार्ता की, हम और बातचीत के लिए तैयार हैं।’

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *