Responsive Menu
Add more content here...
October 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट तथा सहयोग सिक्योरिटी एंड मैनपॉवर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कॉरपोरेट ऑफिस का उद्घाटन

इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट तथा सहयोग सिक्योरिटी एंड मैनपॉवर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कॉरपोरेट ऑफिस का उद्घाटन

By Nikhil Pal on April 3, 2021
0 702 Views

सीवान-इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट तथा सहयोग सिक्योरिटी एंड मैनपॉवर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त रुप से मिर्जा कॉम्प्लेक्स पहला तल्ला छपरा रोड नजदीक एच डी एफ सी बैंक के समीप कॉरपोरेट ऑफिस का शुभ उद्घाटन हुआ।
श्री कुतुबुद्दीन अहमद पूर्व सरपंच ग्राम कचहरी न्यायालय ,बडरम सह इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष ने अपने शुभ हाथों से फीता काटकर उद्घाटन किया, उद्घाटन के पश्चात मुस्लिम रीति रिवाज से कुरान खानी करने के बाद सलातो सलाम पढ़ा गया और सहयोग सिक्योरिटी सर्विस तथा इंडो गल्फ ट्रस्ट के लिए दुआ किया गया तथा देश में अमन शांति चयन बरकरार रहे इसको लेकर मदरसे से आए हुए मौलाना जियाउल मुस्तफा अमजदी सहित मदरसे से आए हुए उलमा ए इकराम लोगों ने दुआ किया। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक व इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सचिव श्री सरवर जमाल भी उपस्थित रहे ।इसके साथ सहयोग सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक श्री रवि नंदन प्रसाद श्रीवास्तव,लेखिका प्रीति कुमारी तथा सहायक सिक्योरिटी ऑफिसर नेहा परवीन एवं हसीना बीवी, इंजीनियर मोहम्मद अशरफ खान, रियाज अभियंता निल कुमार तथा ट्रस्ट एवं सिक्योरिटी के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *