Responsive Menu
Add more content here...
July 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार के पथ निर्माण मंत्री मंत्री नितिन नवीन की मां पंचतत्‍व में विलीन; पटना के जनार्दन घाट पर हुआ अंतिम संस्‍कार

बिहार के पथ निर्माण मंत्री मंत्री नितिन नवीन की मां पंचतत्‍व में विलीन; पटना के जनार्दन घाट पर हुआ अंतिम संस्‍कार

By Nikhil Pal on March 31, 2021
0 648 Views

पटना-बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन (Nitin Nabin) की मां मीरा सिन्हा (Meera Sinha) का मंगलवार की सुबह पटना में निधन हो गया था। बुधवार की सुबह उनका अंतिम संस्‍कार पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर किया गया।बुधवार की सुबह मीरा सिन्हा की शव यात्रा पटना के राजापुर पुल होत हुए दीघा के जनार्दन घाट पर पहुंची। अंतिम संस्कार के वक्‍त केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल तथा नंदकिशोर यादव सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।

कल हो गया था निधन

मंत्री नितिन नवीन की मां मीरा सिन्‍हा बीते कुछ समय से बीमार थीं। बीमारी के कारण बीती सुबह उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी नितिन नवीन ने सबसे पहले अपने फेसबुक पोस्‍ट (Facebook Post) के जरिए दी। अपने पोस्‍ट में उन्‍होंने मां के लिए भावपूर्ण उद्गार व्‍यक्‍त किए तथा उन्‍हें अपनी प्रेरणा बताया।मीरा सिन्‍हा के निधन पर अनेक मंत्रियों व नेताओं तथा आम व खास लोगों ने शोक-संवेदना व्‍यक्‍त की। उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त करने वालों में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी शामिल रहे।बुधवार की सुबह मीरा सिन्हा की शव यात्रा पटना के राजापुर पुल होत हुए दीघा के जनार्दन घाट पर पहुंची। वहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल तथा नंदकिशोर यादव सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। मां को मुखाग्नि नितिन नवीन ने दी।विदित हो कि मीरा सिन्‍हा मंत्री नितिन नवीन की मां तथा बीजेपी के बड़े नेता रहे नवीन किशोर प्रसाद सिन्‍हा की पत्‍नी थीं। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *