Responsive Menu
Add more content here...
June 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • पीएम मोदी ने शेख मुजीबुर्रहमान के समाधि स्थल पर पहुंच अर्पित की श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने शेख मुजीबुर्रहमान के समाधि स्थल पर पहुंच अर्पित की श्रद्धांजलि

By Nikhil Pal on March 27, 2021
0 533 Views

ढाका(एजेंसी)- अपने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने सबसे पहले दक्षिणपश्चिमी सतखीरा में यशोरेश्वरी मंदिर पहुंचे और पूजा की। यशोरेश्वरी काली मंदिर भारत और पड़ोसी देशों में 51 शक्ति पीठों में से एक है। बांग्लादेश के अधिकारियों ने प्रधान मंत्री मोदी की यात्रा से पहले सतखीरा में यशोरेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार किया।इसके बाद उन्होंने गोपालगंज जिले के तुंगीपारा में बंगबंधु स्मारक पहुंचकर राष्ट्रबंधु के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब वे मतुआ समुदाय के ओरकांडी मंदिर पहुंचे हैं और वहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

पीएम ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

जेशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने कामना की कि मां काली दुनिया को कोरोना के संकट से मुक्ति दिलाएं।’ मोदी ने काली मां की प्रतिमा को हाथ से बना हुआ मुकुट भी चढ़ाया। मुकुट को चांदी का बना हुआ है, जिस पर सोने की प्लेटिंग की गई है। इसे पारंपरिक कलाकारों ने करीब तीन हफ्ते में तैयार किया है।इसके बाद मोदी ने बंगबंधु स्मारक में विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा और एक पेड़ भी लगाया। इस दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना उनके साथ मौजूद रहीं। यह उनका पैतृक गांव भी है। यह पहली बार है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां पहुंचे हैं। इससे पहले बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जहां राजनेताओं से मुलाकात की थी।वहीं, मंदिरों की अपनी यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष शेख हसीना के साथ चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच MOU पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे, यह पीएम मोदी की पहली यात्रा है, जो COVID-19 महामारी के शुरू होने के बाद की गई। ढाका के हज़रत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने स्वागत किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *