Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, स्वास्थ्य मंत्री बोले- भारत में जल्द ही सभी को लगाई जाएगी वैक्सीन

देश में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, स्वास्थ्य मंत्री बोले- भारत में जल्द ही सभी को लगाई जाएगी वैक्सीन

By Nikhil Pal on March 26, 2021
0 525 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में पिछले 24 घंटों में देश में 59 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। टीकाकारण से इस महामारी पर लगाम लगाने की सरकार लगातार कोशिश में जुटी हुई है। वैक्सीन को कोरोना वायरस से बचने का सबसे कारगर हथियार माना जा रहा है। ऐसे में सबके मन में ये सवाल है कि आखिर उन्हें कोरोना की वैक्सीन कब लगाई जाएगी। इसको लेकर देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि जल्द ही आने वाले समय में देश में सभी लोगों(बच्चों को छोड़कर) का कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इसमें 45 साल या उससे ऊपर की बाध्यता नहीं होगी।

टीकाकरण में आएगी तेजी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के बयान में कहा- भारत निकट भविष्य में अपने कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान में और अधिक लोगों को शामिल करने के लिए इसमें तेजी लाएगा, जिसमें टीकाकरण सिर्फ 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री ने इसके लिए कोई निश्चित समय सीमा का अपने बयान में उल्लेख नहीं किया।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक साढ़े पांच करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। टीकाकरण के 69वें दिन गुरुवार को देश भर में 23,58,731 टीके लगाए गए। जानकारी के अनुसार अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 5,55,04,440 खुराकें दी जा चुकी हैं। अब तक 80,18,757 स्वास्थ्य कर्मियों को पहला टीका लग चुका है जबकि 50,92,757 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 85,53,228 लोगों को पहला टीका और 33,19,005 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। साठ साल से अधिक उम्र के 2,42,50,649 लोगों को और 45 से 60 साल के विभिन्न बीमारियों से पीडि़त 54,31,424 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *