Responsive Menu
Add more content here...
July 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का चुनाव 20 को, हाईकोर्ट से उत्तर प्रदेश सरकार को झटका

By Nikhil Pal on March 25, 2021
0 551 Views

लखनऊ-शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में प्रशासक नियुक्त करने के मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से बड़ा झटका मिला है। कोर्ट ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का उत्तर प्रदेश सरकार के इस मामले में जवाब-तलब किया है। इस केस में गुरुवार को सुनवाई को देखते हुए सरकार ने 20 अप्रैल को चुनाव कराने का फैसला किया है।

योगी सरकार को हाईकोर्ट से झटका

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की फटकार के बाद बुधवार देर रात को प्रदेश सरकार ने शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासक पद से प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण बीएल मीणा को हटा दिया है। हाईकोर्ट ने कहा था कि शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक किस नियम के तहत तैनात किए गए हैं।शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से अध्यक्ष पद पर चुनाव होना था, लेकिन अभी तक नहीं कराया गया है। पिछले दिनों सरकार ने शिया वक्फ बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला ले लिया। सरकार ने प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण बीएल मीणा को उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में प्रशासक नियुक्त कर दिया। सरकार के इसी फैसले को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है। इस पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को हाईकोर्ट ने पूछा कि किस प्रावधान के तहत शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक की नियुक्ति की गई है. साथ ही हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि बोर्ड में जल्द से जल्द चुनाव करा लिए जाएं।हाईकोर्ट ने मामले में वक्फ और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव स्तर के अफसर से 25 मार्च को कोर्ट में की गई कार्यवाही से अवगत कराने का आदेश दिया है। दरअसल सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव कराने में असमर्थता जताते हुए शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक नियुक्त कर दिए थे। इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि किस आधार पर प्रशासक नियुक्त किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *